LIVE UPDATE

ब्रेकिंग : KSK महानदी वर्धा पावर प्लांट में जड़ा ताला, एक साथ 35 सौ कर्मचारी हुए बेरोजगार….नाराज मजदूर कर रहे हैं प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन

जांजगीर से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े पावर प्लांट केएसके महानदी वर्धा पावर प्लांट में ताला जड़ दिया गया है । प्रबंधन ने मजदूरों में हुए विवाद के बाद तालाबंदी की है । बताया जा रहा है कि पांच दिन पहले मजदूरों के दो गुटों में लड़ाई हुई थी । जिसके बाद हालात बिगड़ गए थे । तालाबंदी के बाद प्लांट में काम करने वाले साढ़े तीन हजार मजदूर प्रभावित होंगे । नाराज मजदूर प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं । बता दें कि अकलतरा विधानसभा के अकलतरा बिलासपुर मार्ग में यह प्लांट स्थित है ।

इस पुरे मामले में मजदूर संघ का कहना है कि प्लांट प्रबंधन ने बिना किसी पूर्व सूचना के यह कदम उठाया है, प्लांट प्रबंधन के इस कदम से 35 सौ मजदुर आज बेरोजगार हो गए है | वही मजदूर संघ ने इसे प्लांट प्रबंधन कि तानाशाही बताया है, उनका कहना है कि के एस के प्रबन्धन ने अपनी छल नीति के तहत आज प्लांट परिसर को लॉक आउट घोषित कर दिया, जिससे भू विस्थापितों और मजदूरों में काफी आक्रोश है | यह प्रबन्धन की कोई सोची समझी साजिश का नतीजा है, कल तक मजदूर प्लांट जा रहे थे, पर आज सुबह अचानक ड्यूटी जाने के बाद पता चला कि लॉक आउट कर दिया गया है, कम्पनी शासन प्रशासन से अपने नीजि लाभ के लिए दबाव बनाने के लिए यह कार्य किया है |

ये खबर भी पढ़ें…
अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत: हाईकोर्ट के उम्रकैद फैसले पर लगी रोक
अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत: हाईकोर्ट के उम्रकैद फैसले पर लगी रोक
April 23, 2026
नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में पूर्व विधायक अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पिछले 7 दिनों से उत्पादन ठप है और कोई भी बैठक वार्ता का प्रयास नहीं किया गया है, जबकि छग पावर मजदूर संघ(एच एम एस) ने कल ही जिला प्रशासन से मुलाक़ात किया है, तो उनको ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है. संघ के बलराम गोस्वामी ने आरोप लगाया है कि यह पूर्ण रूप से अवैधानिक लॉक ऑउट है और इसमें शासन-प्रशासन को हस्तक्षेप करना चाहिए, यहाँ लगभग 35 सौ मजदूरो का रोजी रोटी चलती है |

ये खबर भी पढ़ें…
Raghav Chadha News; राघव चड्ढा का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा, 7 सांसदों के साथ बीजेपी में शामिल होने का ऐलान
Raghav Chadha News; राघव चड्ढा का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा, 7 सांसदों के साथ बीजेपी में शामिल होने का ऐलान
April 24, 2026
Raghav Chadha AAP Exit: राज्‍यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आख‍िरकार आम आदमी पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया है. उनके पार्टी छोड़ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles