ब्रेकिंग : IPS कान्क्लेव PHQ नवा रायपुर में कल, CM भूपेश बघेल, ताम्रध्वज साहू कार्यक्रम में करेंगे शिरकत….IPS एसोसिशन का चुनाव भी होगा
पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में 05 जनवरी को आईपीएस कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और मुख्य सचिव आरपी मंडल विशेष रूप से शामिल होंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे
जानकारी के अनुसार, कान्क्लेव में विजन 2020 पर चर्चा होगी । साल 2020 में राज्य में पुलिसिंग कैसी हो, क्या सुधार किया जा सकता है, इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य के पुलिस अफसरों को दिशा-निर्देश प्रदान करेंगे | इसी तरह से गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू व डीजीपी डीएम अवस्थी भी इस विजन कॉन्क्लेव पर अफसरों को बेहतर पुलिसिंग को लेकर टिप्स देंगे ।
इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक, सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक और सभी वाहिनियों के सेनानी तथा सभी पुलिस इकाई प्रमुख उपस्थित रहेंगे। इस दौरान आईपीएस एसोसिशन का चुनाव भी होना है |









