ब्रेकिंग : CM समेत पूरा मंत्रिमंडल क्वारंटीन, कैबिनेट मंत्री पाए गए कोरोना पॉजीटिव….मंत्री के गनर की रिपोर्ट भी आई पॉजीटिव


उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और अन्य मंत्रियों को होम क्वारेंटींन किया गया है. महाराज 29 मई को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल हुए थे जिसके बाद एहतियातन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत पूरे मंत्रिमंडल को क्वारेंटीन किया गया है. उत्तराखंड के कैबिनेट मिनिस्टर सतपाल सिंह महाराज का इलाज ऋषिकेश के एम्स में चल रहा है, उनके साथ परिवार के 5 अन्य सदस्य भी अस्पताल में दाखिल कराए गए हैं. शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने इसकी पुष्टि की है।

दरअसल, संक्रमण की पुष्टि होने से पहले कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज बीते शुक्रवार को मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल हुए थे। बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत सभी कैबिनेट मंत्री, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह और शासन के अन्य उच्च अधिकारी मौजूद थे।

ऐसे में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, सुबोध उनियाल और हरक सिंह रावत ने सेल्फ क्वारंटीन में जाने का निर्णय लिया है।

सीएम ने सभी बैठकें की निरस्त

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एहतियात बरतते हुए सभी बैठकें निरस्त कर दी हैं। हालांकि अभी अन्य कैबिनेट मंत्रियों को प्रशासन द्वारा क्वारंटीन नहीं किया जाएगा। वहीं, जिला प्रशासन की ओर से मांगे जाने पर गोपनीय विभाग ने पांच मंत्रियों समेत 15 से 20 लोगों के नाम दे दिए हैं। जिला प्रशासन ही इस पर निर्णय लेगा।

सचिव, स्वास्थ्य अमित नेगी ने बताया कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए आईसीएमआर की ओर से जारी गाइडलाइन में संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले लोगों की ट्रेसिंग की दो श्रेणी तय की गई है। इसमें ‘हाई रिस्क’ और ‘लो रिस्क’ श्रेणी शामिल है। अधिक रिस्क वाले संपर्क की दशा में 14 दिन का होम क्वारंटीन किया जाएगा और आईसीएमआर के प्रोटोकॉल के अनुसार सैंपल टेस्ट किए जाएंगे।

कम रिस्क वाले अपना कार्य पहले की तरह कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल की बैठक में भाग लेने वाले मंत्री और अधिकारी सतपाल महाराज के क्लोज कॉन्टेक्ट में न होने के कारण कम रिस्क वाली श्रेणी के तहत आते हैं। वे अपना कार्य सामान्य रूप से कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कैबिनेट मंत्री महाराज के गनर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव

बता दें कि महाराज की पत्नी अमृता रावत की जांच रिपोर्ट में उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद महाराज तथा उनके परिवार के अन्य सदस्यों की कोरोना जांच की गयी थी. कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सोमवार को उनकी सुरक्षा में तैनात लांघा पसोली निवासी गनर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बीते 21 मई को गनर अपने परिजनों से मिलने के लिए गांव पहुंचा था।

एहतियात के तौर पर प्रशासन ने गनर के परिवार को भी संस्थागत क्वारंटीन कर दिया है। सभी की सैंपल को जांच के लिए लैब में भेजा जा रहा है। गनर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या आठ हो गई है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp