Trending

ब्रेकिंग : CM भूपेश ने एयरपोर्ट पर रोके जाने पर लखनऊ एयरपोर्ट पर जमीन पर बैठे, भूपेश बोले-एयरपोर्ट से बाहर नहीं जाने दे रही पुलिस….IPS अफसर पर इस तरह से विफरे मुख्यमंत्री, देखिए दोनों वीडियो


उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में प्रदर्शनकारी किसानों की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचे. लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वहां मौजूद पुलिस के जवानों ने उन्हें बाहर निकलने से रोक दिया. जिसके बाद भूपेश बघेल एयरपोर्ट पर ही धरने पर बैठ गए. बाहर निकलने से रोके जाने की जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी.

इस संबंध में उन्होंने बताया कि बिना किसी आदेश के मुझे लखनऊ एयरपोर्ट से बाहर जाने से रोका जा रहा है. धरने पर बैठे बघेल ने अपना एक फोटो भी शेयर किया है. जिसमें वह फर्श पर बैठे दिखाई दे रहे हैं और उनके आसपास सुरक्षाकर्मी तैनात हैं.

लखनऊ एयरपोर्ट पर जमीन पर बैठे भूपेश बघेल, कहा- मुझे लखीमपुर जाने से रोका जा रहा है
लखनऊ एयरपोर्ट पर जमीन पर बैठे भूपेश बघेल, कहा- मुझे लखीमपुर जाने से रोका जा रहा है

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp