LIVE UPDATE
Trending

ब्रेकिंग : सोनिया ने CM भूपेश बघेल को दी ‘बड़ी’ जिम्मेदारी….असम में होने वाले विधानसभा चुनाव की संभालेंगे कमान… पश्चिम बंगाल, केरल व तमिलनाडू चुनाव के लिए जारी हुआ आब्जर्बर की सूची

इस साल विभिन्‍न राज्‍यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए सोनिया गांधी अभी से तयारी शुरू करते नजर आ रही है, सोनिया गांधी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मुकुल वासनिक, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बीके हरिप्रसाद समेत अन्‍य दिग्‍गजों को चुनाव अभियानों के प्रबंधन और समन्वय के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। ये सभी नेता इस साल राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की रणनीति का अहम हिस्‍सा होंगे ।

आपको बता दें कि इस साल अप्रैल-मई में असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं । सोनिया गांधी ने जिन दिग्‍गजों को अहम जिम्‍मेदारियां सौंपी हैं वे इन विधानसभा चुनावों में चुनाव अभियान प्रबंधन एवं समन्वय के लिए अपने सियासी अनुभव से रणनीति को अमलीजामा पहनाएंगे । कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जो संबंधित राज्यों के प्रभारियों के साथ निकट समन्वय में काम करेंगे ।

ये खबर भी पढ़ें…
डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग में मुख्यमंत्री का आह्वान: क्रिएटर्स दिखाएं बदलते छत्तीसगढ़ की नई पहचान
डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग में मुख्यमंत्री का आह्वान: क्रिएटर्स दिखाएं बदलते छत्तीसगढ़ की नई पहचान
April 18, 2026
रायपुर 17 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, भूपेश बघेल और वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक एवं शकील अहमद खान को असम विधानसभा चुनाव के लिए जबकि अशोक गहलोत, लुईजिनो फ्लेरियो और जी परमेश्वर केरल विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया गया है। वही पश्चिम बंगाल के लिए वरिष्ठ नेता बीके हरि प्रसाद और पंजाब सरकार के मंत्री विजय इंदर सिंघला एवं झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम को वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया गया है।

तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली, एमएम पल्लम राजू और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितिन राउत को वरिष्ठ पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। गौर करने वाली बात यह है कि इन नेताओं को उक्‍त जिम्‍मेदारियां ऐसे समय पर दी गई हैं जब कांग्रेस के भीतर ही शीर्ष नेतृत्‍व को लेकर अंदरूनी कलह की खबरें सामने आ रही हैं। यही नहीं कांग्रेस के कुछ वरिष्‍ठ नेता संगठन में आमूलचूल बदलाव की वकालत कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
अमित जोगी केस में बड़ा अपडेट; 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होगी संयुक्त सुनवाई, हाईकोर्ट ने सुनाई है उम्रकैद की सजा
अमित जोगी केस में बड़ा अपडेट; 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होगी संयुक्त सुनवाई, हाईकोर्ट ने सुनाई है उम्रकैद की सजा
April 20, 2026
नई दिल्ली, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजनीति से जुड़े चर्चित अमित जोगी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles