ब्रेकिंग : राष्ट्रपति भवन और लोकसभा सचिवालय पहुंची कोरोना की आंच….. सफाई कर्मचारी निकला Covid-19 संक्रमित, सैकड़ों लोगों को किया गया क्वारंटाइन


पूरी दुनिया के साथ भारत में भी कहर मचाने वाला कोरोना वायरस राष्ट्रपति भवन और लोकसभा सचिवालय तक पहुंच चुका है। लोकसभा में कार्यरत एक कर्मचारी में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। वह हाउस कीपिंग डिपार्टमेंट में काम करता है। यह जानकारी गोपनीयता की शर्त पर तीन अधिकारियों ने दी है। बताया जा रहा है कि हाउस कीपिंग स्टाफ बजट सत्र के दौरान संसद में मौजूद नहीं था। वह इस दौरान घर पर था। बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से 23 मार्च को संसद सत्र को स्थगित कर दिया गया था। 

राष्ट्रपति भवन का स्टाफ भी संक्रमित

दरअसल, लोकसभा के स्टाफ के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का मामला ऐसे वक्त में आया है, जब राष्ट्रपति भवन से भी एक के पॉजिटिव होने की खबर आ चुकी है और इसकी वजह से करीब 125 परिवारों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। बता दें कि देश में अब तक 18600 से अधिक कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं और करीब 590 लोगों की मौत हो चुकी है।

दूसरी बार में पाया गया पॉजिटिव

जानकारी के अनुसार करीब दस दिन पहले वह बीमार हुआ था और राम मनोहर लोहिया अस्पताल चेकअप और ईसीजी जांच के लिए गया था। उसे उसी दिन डिस्चार्ज भी कर दिया गया। इसके बाद में उसे खांसी, बुखार और शरीर में दर्द, जैसे कोरोना वायरस रोग के लक्षण दिखे। 18 अप्रैल को जांच के लिए वह फिर से राम मनोहर लोहिया अस्पताल गया। इस बार डॉक्टरों ने उसे कोरोना पॉजिटिव पाया। रविवार (20 अप्रैल) को उसकी रिपोर्ट आई, जिसमें वह कोरोना संक्रमित पाया गया। 

परिवार के साथ रहता है कर्मचारी

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एनडीएमसी और अन्य एजेंसियों ने कर्मचारी के परिवार से संपर्क किया है और कोरोना की जांच कराने को कहा है। कोरोना पॉजिटिव कर्मचारी की पत्नी समेत तीन बेटे और एक बेटी है। उसके चार पोते भी नई दिल्ली के काली बाड़ी मार्ग स्थित उसी मकान में रह रहे थे। कर्मचारी के तीन बेटों में से एक इलेक्ट्रोनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में काम करता है और फिलहाल संसद भवन के सीसीटीवी विंग में कार्यरत है। इस घटना के बार में लोकसभा स्पीकर के दफ्तर को अधिकारियों ने बता दिया है ।,

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp