ब्रेकिंग : राज्य शासन की बड़ी कार्रवाई….दो खाद्य अधिकारी किये गए निलंबित, जानिए क्या है वजह


राज्य शासन द्वारा बिना सूचना के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने वाले दो खाद्य अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन आदेश 15 दिसम्बर को मंत्रालय महानदी भवन से खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी किया गया है।

कोरिया जिले में पदस्थ खाद्य अधिकारी गणेश राम कुर्रे को सक्षम अधिकारी की पूर्वानुमति के बिना 3 जनवरी 2020 से लगातार अनुपस्थित रहने के कारण निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में गणेश राम कुर्रे का मुख्यालय खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय नवा रायपुर अटल नगर निर्धारित किया गया है।

इसी प्रकार बलरामपुर जिले के खाद्य अधिकारी खुमेश्वर सिंह को नवीन पदस्थापना जिला सुकमा में कार्यभार ग्रहण नहीं करने एवं 29 अक्टूबर 2020 को जारी नोटिस का जवाब नही देने तथा बिना सूचना लगातार अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में खुमेश्वर सिंह का मुख्यालय खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय नवा रायपुर अटल नगर निर्धारित किया गया है। निलंबित खाद्य अधिकारियों को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp