ब्रेकिंग : भूपेश कैबिनेट की अहम् बैठक कल, विधानसभा के मानसून सत्र से पहले बैठक में कई अहम चर्चा होने के आसार….सरकार को घेरने बीजेपी बना रही रणनीति


छत्तीसगढ़ विधानसभा में मनसून सत्र शुरू होने से पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में अहम् कैबिनेट की बैठक बुलाई है, कल ही भूपेश सरकार को दो साल पूरे हो रहे हैं, उनके निवास में कैबिनेट बैठक रखी गई है |

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को होने वाली बैठक को लेकर कहा है कि सीएम आवास में गुरुवार को कैबिनेट की बैठक होगी, इस बैठक में मानसून सत्र को लेकर चर्चा होने है, इसके साथ ही अनुपूरक बजट को लेकर भी मंत्री मंडल से बातचीत होनी है।

बता दें कि धान खरीदी के बीच हो रहे इस मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर भाजपा विधायक दल की बैठक पहले ही हो चुकी है, इस सत्र में विपक्ष में बैठी भाजपा किसान आत्महत्या, धान खरीदी में गड़बड़ी का मसला समेत प्रदेश में बढ़ी अपराधिक घटना समेत न्याय योजना की चौथी किश्त को लेकर सरकार घेरने की रणनीति तैयार कर चुकी है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp