Trending

ब्रेकिंग : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार का 3 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, 24-25 जून को धुआंधार बैठक और सभाएं…मिशन-2023 को लेकर कार्यकर्ताओं को देंगे टिप्स


भूपेश सरकार के ढाई साल पूरा होते ही छत्तीसगढ़ बीजेपी अटैकिंग मोड पर आने लगी है, छत्तीसगढ़ बीजेपी में अब प्रदेश सरकार के खिलाफ आवाज उठाने गतिविधियां तेज़ होने लगी है | प्रदेश के बीजेपी पदाधिकारियों से चर्चा कर रणनीति तैयार करने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। वे 3 दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ गोष्ठी और पौधरोपण कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।

24 जून को भाजपा विधायक दल और अजा मोर्चा की बैठक लेंगे। प्रदेश पदाधिकारियों से भी मुलाकात करने वाले हैं। 25 जून को महासमुंद के जिला पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष की भी बैठक लेंगे।

भाजपा नेता का ये दौरा पिछले विधानसभा चुनाव में बिखरी भाजपा को फिर से एक जुट करने की कवायद के रुप में देखा जा रहा है। नेता अब अपने जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं और नेताओं में फिर से जोश भर एक बार फिर प्रदेश सरकार को कई मुद्दों में घेरने की कोशिश करेगी।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp