LIVE UPDATE

ब्रेकिंग : बिलासपुर के पूर्व कांग्रेस नेता के बेटी की जंगल में मिली लाश,11 दिन पहले से थी लापता….पुलिस संदेही से कर रही पूछताछ

पिछले 10 दिनों से लापता महिला की 11वें दिन संदिग्ध परिस्थितियों में नहर किनारे लाश मिली है । महिला का शव पूरी तरह गल चुका है । 37 वर्षीय सीमा माली की लाश कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम बिरकोना स्थित नहर किनारे मिली है । मौके पर पहुंची कोनी पुलिस ने शव बरामद किया । जिसके शरीर में चोट के निशान भी है । पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी ।

जानकारी के अनुसार, मिलन चौक निवासी रीना उर्फ सीमा माली पिता स्व. शंकर माली (37) पति से अलग होकर अपने दो बच्चों के साथ रहती थी, बताया जा रहा है कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कुदुदंड निवासी 37 वर्षीय महिला सीमा माली 5 जनवरी को घर के सामने से लापता हुई थी । रात को उसने अपने परिजनों को सहेली के जन्मदिन समारोह में होने की बात कहते हुए दूसरे दिन सुबह पहुंचने की बात कही थी, लेकिन दूसरे दिन भी उसके घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने सिविल लाइन थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी,  मृतका दो बच्चों की मां है । वहीं परिजन महिला की हत्या की आशंका जता रहे हैं । पुरे मामले में पुलिस संदेही से पूछताछ कर रही है, पूरे मामला का खुलासा पुलिस दोपहर को प्रेस कांफ्रेंस के जरिए करेगी.

ये खबर भी पढ़ें…
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
April 18, 2026
यह सम्मान निरंतर सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल नीलेश झा. ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles