ब्रेकिंग : बस्तर में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक महिला नक्सली ढेर, एके 47 रायफल, दो पिस्टल बरामद, बस्तर IG ने की पुष्टि


छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक महिला नक्सली मारी गई । छत्तीसगढ़ के नक्सल इलाके में जवानों का सर्च ऑपरेशन जारी है। दरभा के चांदामेटा इलाके में हुई मुठभेड़ में DRG जवानों को सफलता मिली है। जवानों ने एक महिला नक्सली को ढेर किया है। मौके पर नक्सली का शव बरामद किया गया। घटना स्थल पर एके 47 रायफल दो पिस्टल भी बरामद किया गया है। बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने इसकी पुष्टि की है।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने मीडिया को बताया कि जिले के दरभा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चांदामेटा और पयारभाठ गांव के मध्य जंगल में सुरक्षा बलों ने एक महिला नक्सली को मुठभेड़ में मार गिराया है।

सुंदरराज ने बताया कि सुरक्षा बलों को बस्तर और सुकमा जिले के सरहदी क्षेत्र चांदामेटा, पटेलपारा, गदमेपारा, अण्डालपारा, तुलसी डोंगरी, पयारभांट और आसपास के क्षेत्र में दरभा डिवीजन के कांगेरघाटी एरिया कमेटी के माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी।

उन्होंने बताया कि सूचना के बाद बस्तर और दंतेवाड़ा जिले की डीआरजी, जिला पुलिस बल (सुकमा) तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 80वीं और 227वीं वाहिनी के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था।

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि आज सुबह करीब आठ बजे जब सुरक्षा बल के जवान चांदामेटा और पयारभांट गांव के मध्य जंगल में थे तब नक्सलियों ने बस्तर डीआरजी के जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए। बाद में जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां वर्दीधारी एक महिला नक्सली का शव, एक एके-47 राइफल, दो पिस्तौल, 12 बोर की बंदूक, और भारी मात्रा में अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp