चुनाव

ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव की घोषणा, तीन चरणों में होंगे चुनाव, 30 दिसंबर से भरे जायेंगे नामांकन…जानिये आपके गांव में कब होगा मतदान


नगरीय निकाय चुनाव के मतदान के बाद अब पंचायत चुनाव की भी घोषणा कर दी गई है, चुनाव घोषणा होते ही पूरे राज्य में आचार संहिता लागू हो गया है, पंचायत चुनाव 3 चरणों में होंगे | 30 दिसंबर से नामांकन दाखिल किए जाएंगे, 30 दिसंबरको ही मतदान केंद्रों की सूची और आरक्षण की स्थिति का प्रकाशन होगा | 6 जनवरी दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे, 7 जनवरी को संवीक्षा होगी, आरओ को संवीक्षा का अधिकार होगा, 9 जनवरी दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे, 9 जनवरी को ही सभी अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह बांटे जाएंगे | 27 जिलों के 111664 ग्राम पंचायतों में होने वाले चुनाव के लिए 29,525 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे, जहां 1,44,68,763 महिला और पुरुष मतदाता मतदान करेंगे |

मतदान 3 चरणों में होगा. पहला चरण 28 जनवरी, दूसरा चरण 31 जनवरी और तीसरा चरण 3 फरवरी को होगा, सामान्य क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से 3 बजे तक और संवेदनशील क्षेत्रों में सुबह 6:45 से 2 बजे तक मतदान होगा | मतगणना की प्रक्रिया मतदान समाप्ति के बाद होगी, निर्वाचन की घोषणा रिटर्निंग ऑफिसर करेगा, एक व्यक्ति कई पदों यानी  पंच, सरपंच, जनपद और जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान कर सकेंगे | 1 लाख 60 हजार कर्मचारी मतदान कराएंगे, 50 हजार लोग मतदान दलों से अलग व्यवस्था में शामिल रहेंगे |

11664 सरपंच पदों के लिए पंचायतों में चुनाव होंगे. एक लाख साठ हजार 725 पंच पदों के लिए चुनाव होगा, 1 करोड़ 44 लाख 68 हजार 763 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. लगभग 6 करोड़ मतपत्रों का प्रकाशन किया जाएगा, मतपत्रों का रंग पहले की ही तरह रहेगा. पंचायत का चुनाव जनवरी 2020 में होना है | गैर दलीय आधार पर पंचायत चुनाव होंगे, मतपत्र में फोटो और नोटा का विकल्प नहीं होगा | निर्वाचन मतपत्र और मतपेटी के आधार पर ही होगा, कोई भी व्यय की सीमा पंचायत चुनाव में नहीं होगा. अभ्यर्थियों का साक्षर होना आवश्यक होगा, पूरे प्रदेश में 1500 कलस्टर बनाया गया है. बड़े पंचायतों में नामांकन की सुविधा दी जाएगी |

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp