Trending

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में CAF के DSP को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 12 दिन पहले डीएसपी की गाड़ी की चपेट में आने से हुई थी बच्चे की मौत….पुलिस कर रही थी लीपापोती की कोशिश, सरकार ने निर्देश पर हुई कार्रवाई


रायगढ़ पुलिस ने ट्यूशन से लौट रहे बच्चे को कुचलने वाले असिस्टेंट कमांडेंट छठवीं वाहिनी कुंजराम चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। गाड़ी असिस्टेंट कमांडेंट छठवीं वाहिनी कुंजराम चौहान ही चला रहे थे। भीड-भाड़ वाला इलाका होने के बाद भी असिस्टेंट कमांडेंट की गाड़ी इतनी तेज स्पीड में दौड़ रही थी कि बच्चे को सायकिल से गिरने के बाद वह गाडी को कंट्रोल नहीं कर पाए। इस मामले में शुरू से ही रायगढ़ पुलिस की भूमिका संदिग्ध रही। बताते हैं, डीएसपी को बचाने की रायगढ़ पुलिस ने भरपूर कोशिश की। मगर जनक्रोश और सरकार के निर्देश के बाद पुलिस को आखिरकार असिस्टेंट कमांडेंट छठवीं वाहिनी कुंजराम चौहान को अरेस्ट करना पड़ा।

ज़िला मुख्यालय में हुए सड़क हादसे में जिसमें ट्यूशन से लौट रहे बच्चे की मौत हुई थी, उसे मामले में पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए असिस्टेंट कमांडेंट चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। क़रीब बारह वर्षीय लव मोदी की तब मौत हुई थी जबकि सायकल से ट्यूशन से लौट रहे लव को देखे बग़ैर कार चालक ने गेट खोला और गेट से टकरा कर लव सड़क पर फेंका गया और पीछे से असिस्टेंट कमांडेंट ने धड़धड़ाते हुए बोलेरो से बेहद बेरहमी से उसे कुचल दिया। मामले में कार चालक और बुलेरो चालक दोनों पर अपराध दर्ज किया गया था। इस मसले में बुलेरो चला रहे आर्म फोर्स के असिस्टेंट कमांडेंट कुंजराम चौहान को गिरफ़्तार कर मुचलके पर छोड़ दिया गया है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp