Trending

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में बीजेपी का सीएम फेस!….मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर बीजेपी अध्यक्ष का बड़ा बयान, पढ़िए पूरी खबर


छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना को लेकर भाजपा बड़ा आंदोलन करेगी। इससे पहले 11 हजार गांवों में जाकर हितग्राहियों से फॉर्म भराने का निर्णय लिया गया है। इन हितग्राहियों के साथ सीएम के गृह जिले दुर्ग में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसके अलावा धर्मांतरण, कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, प्रशासनिक अराजकता के मुद्दे पर भी सरकार को घेरने की तैयारी है। अगली कार्यसमिति के लिए अंबिकापुर का चयन किया गया है।

राजनांदगांव के सोमनी में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भाजपा की कार्ययोजना की जानकारी दी। साव ने कहा, छत्तीसगढ़ में मुद्दों की कमी नहीं है। धर्मांतरण भी छत्तीसगढ़ के लिए बड़ा मुद्दा है। राज्य की कानून व्यवस्था के लिए बड़ा विषय है। यह ज्वलंत मुद्दा है। सन् 2000 से पहले देश और प्रदेश में ज्यादातर समय कांग्रेस की सरकार थी। क्या मिला था छत्तीसगढ़ को गरीबी, अशिक्षा, भुखमरी, खस्ताहाल सड़कें। कांग्रेस के शासन में छत्तीसगढ़ के लोगों का शोषण हुआ था। छत्तीसगढ़ के लोगों की चिंता सबसे पहले अटलबिहारी वाजपेयी ने की थी। उन्होंने अलग छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया। 15 साल में भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ के हर वर्ग की तरक्की और बेहतरी के लिए काम किया। गांव और शहरों में विकास की जो स्थिति दिखती है, वह 15 साल के काम का नतीजा है। छत्तीसगढ़ का मान-सम्मान और गौरव बढ़ाने का काम भाजपा ने किया। वर्तमान में राज्य की कांग्रेस सरकार को लेकर लोगों में आक्रोश है। विकास के सारे काम ठप हो गए हैं। किसी गांव शहर में विकास के काम नहीं हो रहे। छत्तीसगढ़ का आज अपराध का भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया है। धर्मांतरण और माफिया का गढ़ बन गया है। कानून व्यवस्था की स्थिति चौपट हो चुकी है। जो हालात है, वह चिंताजनक है।

छत्तीसगढ़ में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सीएम फेस कौन होगा? इस सवाल के जवाब में प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा, मुख्यमंत्री कौन होगा, यह चुनाव के बाद तय किया जाएगा।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp