LIVE UPDATE

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में बाबा रामदेव के खिलाफ दर्ज हुई FIR, कोरोना संक्रमण के दौरान भ्रामक दुष्प्रचार का आरोप…..इन 9 धाराओं के तहत सिविल लाईन थाना में मामला दर्ज

बाबा रामदेव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है, पतंजलि संस्थान के निदेशक और योग शिक्षक बाबा रामदेव के विरुद्ध स्थानीय सिविल लाईंस थाने में अपराध पंजीबद्ध किया गया है । एलोपैथी चिकित्सा पद्धति और कोरोना ड्यूटी के दौरान दिवंगत डॉक्टरों का भद्दा मजाक उड़ाने वाले बयानों पर बाबा रामदेव पर पहली एफआईआर रायपुर में दर्ज हो गई है. दरअसल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाने में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की थी. जिसके बाद आईएमए की शिकायत पर जांच के बाद रामदेव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है |

महामारी एक्ट के तहत दर्ज की गई एफआईआर
पुलिस के मुताबिक उन्होंने शिकायत की जांच की, उन्हें छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग की ओर से 13 मार्च 2020 को जारी अधिसूचना मिली थी. इसके तहत महामारी से संबंधित किसी भी तरह की भ्रामक सूचना, अफवाह और दावे को प्रतिबंधित किया गया था. बाबा रामदेव का बयान भी इन्हीं के दायरे में आता है. इसलिए उनके खिलाफ आइपीसी की धारा 186, 188, 269,270, 504, 505 (1) और आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51, 52, 54 में मामला दर्ज किया गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डॉक्टरों के प्रति भ्रामक जानकारी दी जा रही
छत्तीसगढ़ IMA के प्रतिनिधि मंडल के सदस्य डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि बाबा रामदेव द्वारा दिए जा रहे बयान से डॉक्टरों के प्रति लोगों का भरोसा उठ रहा है. भ्रामक जानकारियां देने की वजह से देश में वैक्सीनेशन की रफ्तार कम हो रही है. IMA ने कहा कि बाबा की ओर से कहीं जा रही बातें आईसीएमआर गाइडलाइन के खिलाफ भी है. डॉक्टर उसी पद्धति से इलाज कर रहे हैं, जैसा आईसीएमआर गाइड कर रहा है.

शिकायत के साथ दो वीडियो भी दिए
डॉक्टरों ने अपनी शिकायत के साथ दो वीडियो के लिंक भी पुलिस को दिए, जिसमें बाबा रामदेव के ही वैक्सीन को लेकर बयान थे. इनमें वे एलोपैथी डॉक्टरों और माडर्न मेडिकल साइंस का माखौल उड़ाते नजर आ रहे थे. इस वीडियो में बाबा ने वैक्सीनेशन अभियान पर भी सवाल उठाए थे.

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *