LIVE UPDATE
Trending

ब्रेकिंग : कांग्रेसी पार्षद ने महिला को जड़ा थप्पड़, मामूली विवाद पर सरेराह महिला की पिटाई….CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस ने दर्ज किया मामला

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिला के गोबरा नवापारा वार्ड के पार्षद के महिला से मारपीट का मामला सामने आया है, पार्षद ने मामूली विवाद में महिला को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें पार्षद सोनकर महिला को धक्केमारते हुए दिख रहा है। दरअसल घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-महापौर ने छोड़ी गाड़ी; पैदल चलकर ही पहुंचे निगम दफ्तर, PM मोदी के आह्वान के बाद कई नेताओं ने अपनाई सादगी
CG-महापौर ने छोड़ी गाड़ी; पैदल चलकर ही पहुंचे निगम दफ्तर, PM मोदी के आह्वान के बाद कई नेताओं ने अपनाई सादगी
May 16, 2026
रायगढ़, 16 मई 2026। देशभर में जहां लोग ईंधन बचाने के लिए गाड़ियों की जगह साइकिल का सहारा ले रहे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला रायपुर जिला के गोबरा नवापारा का है, बुधवार को नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 16 के कांग्रेस पार्षद मंगराज सोनकर की कार में लगे नेमप्लेट पर वार्ड में रहने वाली दुर्गा साहू के 3 साल के बेटे ने खेल-खेल में खरोच मार दिया, स्क्रेच मारने से क्रोधित पार्षद के बेटे ने पहले मासूम की पिटाई कर चुका था, शाम को जब पार्षद घर आए तो उन्हें भी स्क्रेच लगने की जानकारी हुई, गुस्साए पार्षद ने उसके माता-पिता को बुलाया. उसके बाद उसके माता-पिता पर कहर टूट पड़ा. पहले जमकर खरी खोटी सुनाई. साहू दंपती मासूम की गुस्ताखी के लिए माफी भी मांगता रहा, लेकिन गुस्से से लाल पार्षद ने महिला को तमाचा जड़ दिया. बचाव में आए पति को भी धक्का मारा. सारा घटनाक्रम वार्ड में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गया है. पीड़ित परिवार मामले की शिकायत लेकर गुरुवार को गोबरा थाना में अपराध पंजीबद्ध कराया है |

ये खबर भी पढ़ें…
लेमरू पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं; बोले- जनता की सेवा ही सरकार का कर्तव्य, सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम
लेमरू पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं; बोले- जनता की सेवा ही सरकार का कर्तव्य, सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम
May 16, 2026
रायपुर, 16 मई 2026। सुशासन तिहार के अंतर्गत आज कोरबा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम लेमरू में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसक बाद महिला ने पार्षद के खिलाफ गोबरा नवापारा थाने में शिकायत करने पहुंची, गोबरा नवापारा के थाना प्रभारी कृष्णचंद सिदार के अनुसार थाने में महिला ने पार्षद के द्वारा मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिस पर धारा 294, 506, 323 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है, जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी | वहीं पार्षद सोनकर का कहना है कि महिला ने घर में घुसकर गाली-गलौज की।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर नगर निगम उपचुनाव: कांग्रेस ने शेख मोहम्मद आजम पर जताया भरोसा, जारी की प्रत्याशियों की सूची
बिलासपुर नगर निगम उपचुनाव: कांग्रेस ने शेख मोहम्मद आजम पर जताया भरोसा, जारी की प्रत्याशियों की सूची
May 16, 2026
बिलासपुर। नगरीय निकाय उपचुनाव 2026 को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles