बिहान की बैंक सखियां संकट की घड़ी में ग्रामीणों को दे रही बैंकिंग सुविधा….लॉक डाउन के दरमियान ढाई लाख लोगों ने किया लेनदेन, 36 करोड़ से अधिक की राशि कराई गई उपलब्ध


कोरोना महामारी के कारण विगत 1 माह से पूरे देश और प्रदेश में लॉक डाउन है और कुछ आवश्यक सेवाओ को छोड़कर बाकी सभी सुविधाओं को बंद किया गया है। परंतु ऐसी स्थिति में जब लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो, तो सबसे बड़ी दिक्कत आती है, नकद धन राशि की। क्योंकि किसी भी दैनिक जरूरत की पूर्ति में जिसकी आवश्यकता सर्वप्रथम होती है, वो नगद राशि की ही होती है।

इसी समस्या को दूर करने का बीड़ा उठाया है, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” की बीसी सखियों ने।
इन्होंने न केवल ग्रामीणों को उनके खाते में जमा राशि को आहरण कराया है, बल्कि इस महामारी से बचाव हेतु आवश्यक दूरी को बनाने, हाथों को बार बार धोने और मुह पर कपड़ा या मास्क पहनने के प्रति लोगो को जागरूक किया है। बिहान की बीसी सखियों ने ये जागरूकता स्वयं के आचरण और व्यवहार की बदौलत फैलाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 30 दिनों में बिहान की बीसी सखियों ने ढाई लाख से अधिक लोगों को राशि उपलब्ध कराई है, जो कि 36 करोड़ रुपये से अधिक है। इनके द्वारा दी जा रही इन सेवाओं के कारण ग्रामीणों को केवल नगद राशि के आहरण के लिए अन्य ग्रामों य बैंक तक आना जाना नही पड़ा है और सरकार को इस बीमारी से निपटने में सहायता भी मिली है। इससे सबसे ज्यादा फायदा विभिन्न पेंशन हितग्राहियों और विकलांगों को हुए है, जो अपने आशीर्वाद के साथ साथ दुआएं भी इनको दे रहा है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp