Trending

बिहार चुनाव के तारीखों का ऐलान : 28 अक्तूबर, तीन और सात नवंबर को होंगे मतदान, 10 नवंबर को आएंगे नतीजे


चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीखों का एलान कर दिया है। बिहार में इस बार चुनाव का समय बढ़ा दिया गया है, इस बार चुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। वहीं कोरोना के मरीजों को मतदान करने के लिए अंत में समय दिया गया है।

बिहार विधानसभा चुनाव

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहले चरण का मतदान – 28 अक्तूबर
दूसरे चरण का मतदान – तीन नवंबर
तीसरे चरण का मतदान – सात नवंबर

तीन चरणों में होगा चुनाव

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहला चरण – 16 जिले, 71 सीट, 31,000 पोलिंग स्टेशन
दूसरा चरण – 17 जिले, 94 सीट, 42,000 पोलिंग स्टेशन
तीसरा चरण – 15 जिले, 78 सीट, 33.500 पोलिंग स्टेशन

कोरोना पीड़ित डाल सकेंगे वोट
मतदान के समय कोरोना पीड़ित वोट डाल सकेंगे। इसके लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी। डिजिटल तरीके से ही प्रचार किया जाएगा और हर पोलिंग बूथ पर साबून, हैंड सैनिटाइजर जैसी चीजों की व्यवस्था की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक घंटा ज्यादा होगा मतदान
इस बार वोट डालने के लिए चुनाव आयोग ने एक घंटा ज्यादा का समय रखा है। इस बार सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान किया जाएगा। हालांकि नक्सल प्रभावित इलाकों में ऐसा नहीं किया जाएगा। घर से घर तक कैंपेन के लिए सिर्फ पांच लोगों को अनुमित दी गई है।

इस बार नामांकन ऑनलाइन भी भरा जा सकता है। नामांकन के दौरान केवल दो लोग ही जगह पर मौजूद रहेंगे और इसके अलावा प्रचार के दौरान नेताओं या कार्यकर्ताओं को हाथ मिलाने की इजाजत नहीं है। इसी के साथ राज्य में आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू हो गई है। एमसीसी दिशानिर्देशों के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए आयोग पहले ही विस्तृत व्यवस्था कर चुका है।

मास्क, सैनिटाइजर और पीपीई किट का इस्तेमाल
बिहार में कुल 243 सीटों पर चुनाव लड़ा जाना है। राज्य में 29 नवंंबर को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। कोरोना को ध्यान में रखते हुए पोलिंग बूथ की संख्या और मैनपावर को बढ़ाया गया है। चुनाव के दौरान छह लाख पीपीई किट का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा 46 लाख मास्क, सात लाख हैंड सैनिटाइजर और छह लाख फेस शील्ड का इस्तेमाल किया जाएगा।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp