LIVE UPDATE

बिलासपुर के पंधी में आज पंच-सरपंच और किसान सम्मेलन, CM भूपेश बघेल होंगे शामिल, देंगे करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात

सुबे के मुखिया लगातार प्रदेश के कई हिस्सों का दौरा कर जनता को विकास कार्यों की सौगात दे रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार 17 दिसम्बर यानी आज भूपेश बघेल बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखण्ड के ग्राम पंधी के प्रवास पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान भूपेश बघेल पंच-सरपंच एवं कृषक उन्मुखीकरण सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान भूपेश बघेल इलाके की जनता को 18 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे।

मुख्यमंत्री द्वारा 13 कार्य जिनकी लागत 13 करोड़ 90 लाख से अधिक है, उनका लोकार्पण किया जायेगा। साथ ही 4 करोड़ से अधिक लागत के 9 कार्यों का भूमिपूजन किया जायेगा। मुख्यमंत्री द्वारा मस्तूरी मंे बिलासपुर-बलौदा रोड पर ग्राम कुली से अदरानी व्हाया कुकदा, अमानार, निरतू मार्ग लागत 6 करोड़ 48 लाख, जांजी नवागांव रोड से बिलासपुर बलौदा मार्ग लागत 5 करोड़ 38 लाख और शासकीय माध्यमिक शाला ओखर मंे अतिरिक्त कक्ष का निर्माण लागत 31 लाख, मरवाही में पशु प्रजनन प्रक्षेत्र पकरिया में गौशाला शेड लागत 11 लाख, शासकीय हाईस्कूल हर्राटोला में अहाता निर्माण लागत 23 लाख, शासकीयउच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनौली में अहाता निर्माण लागत 20 लाख, सौ सीटर कन्या छात्रावास सेमरा में अहाता निर्माण लागत 12 लाख का लोकार्पण किया जायेगा ।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
January 20, 2025
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव लेकर निर्वाचन आयोग की प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो चुकी है. PC...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी तरह तखतपुर में पाईपलाईन मोहनभाठा लागत 13 लाख सहित कोटा में ग्राम लिटिया, बेड़ापार, छेरकाबांधा, डांड़बछाली और बिटकुली में नलजल योजना लोकार्पित की जाएगी । मुख्यमंत्री द्वारा बिल्हा, कोटा, पेण्ड्रा, गौरेला और तखतपुर विधानसभा क्षेत्रों में ग्राम गौरव पथ योजना के तहत सीसी सड़क सह नाली निर्माण के 7 कार्यों प्रत्येक की लागत 35 लाख का भूमिपूजन किया जायेगा। इसी तरह मस्तूरी में रूर्बन मिशन के तहत भदौरा से खैरा सड़क निर्माण लागत 1 करोड़ 15 लाख से अधिक और भदौरा में मल्टी यूटीलिटी सेंटर शेड निर्माण एवं विद्युतीकरण कार्य लागत 42 लाख का भूमिपूजन किया जायेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
November 13, 2025
रोहतास (बिहार)। चेन्नारी रोहतास विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में एक ट्रक के कथित अनधिकृत प्रवेश को लेकर शुक्रवार शाम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles