बिग ब्रेकिंग : रायपुर AIIMS का नर्सिंग आफिसर कोरोना पॉजिटिव पाया गया, पॉजीटिव मरीजों की देखभाल करता था नर्सिंग आफिसर….14 अप्रैल से था आईसोलेशन में….छत्तीसगढ़ में में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 7 हुई


कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ से बुरी खबर है. एम्स का एक नर्सिंग ऑफिसर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटव आया है. इसकी पुष्टि एम्स रायपुर ने की है. पॉजिटिव नर्सिंग ऑफिसर मरीजों की देखभाल करता था. अब छत्तीसगढ़ में एक्टिव पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है ।

एम्स निदेशक नितिन नागलकर ने बताया कि एक नर्सिंग ऑफिसर कोरोना पाजीटिव पाया गया है, फ़िलहाल वो ड्यूटी के बाद 14 अप्रैल से क्वारंटाइन में थे, उसमें पिछले 10 दिनों तक कोई लक्षण नहीं था, रिपोर्ट भी निगेटिव आया था, लेकिन इस बार के रिपोर्ट में पॉज़िटिव आया है, सात दिन की ड्यूटी ख़त्म होने के बाद उन्हें ये क्वारंटाइन में रखा गया था, रिपोर्ट मिलने के बाद उन्हें एम्स लाया जा रहा है । इस खबर के बाद अब प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है, उनसे संपर्क में आने वाले सभी लोगो की जानकारी जुटाई जा रही है, जिसके बाद उन्हें भी क़वारेन्टीन करके जांच की जाएगी ।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp