बिग ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में कोरोना के दो और पॉजिटिव मरीज मिले, 48 घंटे बाद मिले 2 और मरीज, कोरोना पॉजीटिव की संख्या 33 हुई बढ़कर


छत्तीसगढ़ के कोरोना वायरस के संक्रमण के हॉट स्पॉट बन चुके कटघोरा में 2 और लोग कोरोना पॉजिटिव केस मिले है । 48 घंटे बाद इस इलाके में दो मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी, 2 लोगों में एक महिला और एक पुरुष है, अब तक कटघोरा से ही 24 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हो चुकी है ।

जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में अब तक 33 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है, इसमें से 25 कोरबा जिले और इनमें से 24 सिर्फ कटघोरा इलाके से ही हैं, कटघोरा के एक 16 वर्षीय किशोर समेत अन्य सभी मरीज ठीक हो चुके हैं और इन्हें पहले ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, वर्तमान के सभी 23 मरीज कटघोरा इलाके के ही हैं, नए मिले मरीजों को भी रायपुर एम्स में इलाज के लिए लाने की तैयारी की जा रही है ।

बता दें कि प्रदेश में पहला कोरोना वायरस संक्रमण का मामला 18 मार्च को राजधानी रायपुर में सामने आया था, रायपुर में इसके साथ ही कुल 5, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में एक-एक और कोरबा जिले में 25 पॉजिटिव केस अब तक मिले हैं, प्रदेशभर में अब तक करीब 4 हजार संदिग्धों का परीक्षण किया जा चुका है, जबकि करीब 80 हजार लोग क्वारंटाइन में हैं ।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp