बिग ब्रेकिंग : कोटा में फंसे छत्तीसगढ़ के हजारों स्टूडेंट्स की होगी जल्द घर वापसी, छत्तीसगढ़ सरकार छात्रों को वापस लाने भेजेगी बस….CM भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी


राजस्थान के कोटा में फंसे छत्तीसगढ़ के 3 हजार छात्रों के लिए राहतभरी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करके बताया है कि राजस्थान के कोटा में फंसे बच्चों के लिए बस भेजी जा रही है, उन्हें जल्द ही छत्तीसगढ़ वापस ले आया जाएगा।

बता दें कि राजस्थान के कोटा में 3000 से अधिक स्टूडेंट लॉकडाउन के दौरान वहां फंस गए हैं। यह छात्र विभिन्न विषयों की तैयारी करने के लिए वहां गए थे। उन्हें वहां पर विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की गई थी, जिसके बाद कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा था । इसके बाद सीएम भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बस भेजी जा रही है। बच्चों को अब जल्द ही छत्तीसगढ़ लाया जाएगा। सीएम बघेल ने यह जानकारी ट्विट कर दी है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp