फिरोज सिद्दीकी ने किया कांग्रेस में टिकट के सौदेबाजी का स्टिंग!….सिद्दीकी बोले – स्टिंग में PCC चीफ भूपेश बघेल और पप्पू फरिश्ता….वीडियो के बाद अब बातचीत का टेक्स्ट फॉर्मेट में PDF भी वायरल


चुनाव से पहले कांग्रेस में टिकट की सौदेबाजी को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा ने हड़कंप मचा दिया है |  नेशनल न्यूज चैनल टाईम्स नाउ ने एक सनसनीखेज वीडियो दिखते हुए पुरे मामला का पर्दाफाश लिया है, इस वीडियो में कांग्रेस के एक लीडर ने अपने ही पार्टी के एक सीनियर नेता का स्टिंग करने के लिए पैसे के बदले दो सीट देने का प्रस्ताव दिया है ।
अंतागढ़ टेपकांड का खुलासा करने वाले फिरोज सिद्दीकी ने एक बार फिर एक स्टिंग करने का दावा किया है | फिरोज सिद्दीकी के अनुसार इस विडिओ में पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल से पप्पू फरिस्ता को बात कर रहे हैं | इस पुरे सरहिं को खुद फिरोज सिद्दीकी ने करना बताया है |   इस टेक्स्ट पीडीएफ में बातचीत का पूरा हिस्सा है । इस कागजात के ऊपर मिस्टर फिरोज सिद्दकी लिखा है और उसके साथ मोबाइल नंबर भी दिया गया है । यह फोन नंबर फिरोज सिद्दीकी का था | अब इस वीडियो की बातचीत का हिस्सा सोशल मीडिया में टेक्स्ट फॉर्मट में वायरल किया जा रहा है |

जिन्होंने सीजी न्यूज़ 24 डॉट कॉम से बात करके फिरोज सिद्दीकी ने कहा कि राजनीतिक शुचिता और आपराधिकीकरण को खत्म करने के लिए यह स्टिंग किया है |

इसके साथ ही फिरोज ने कहा कि पुनिया की सीडी बनी है, ये यही बता सकता कि सीडी अश्लील है या और कुछ, लेकिन समय आने पर मुझे लगेगा की उसे वायरल किया जाये, तो जरूर करूँगा |

सिद्दीकी के अनुसार ये तीनों वीडियो बहुत छोटा है, पूरी वीडियो तो 45 मिनट का है, जिसे वायरल करते नहीं बनता, इसलिए नहीं किया गया है | यह सीडी आज शाम को 8.30 बजे रायपुर पहुंचने के बाद उपलब्ध करा सकेंगे |

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

 

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp