प्रियंका गांधी की छत्तीसगढ़ कोटे से राज्यसभा में हो सकती है एंट्री….छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटें अप्रैल में होंगी खाली, इन दो सांसदों का खत्म हो रहा कार्यकाल….प्रियंका समेत कई नामों को लेकर सुगबुगाहट तेज़


छत्तीसगढ़ राज्यसभा की दो सीटें अप्रैल माह में खाली होने जा रही है । ऐसे में अब इन दोनों सीटों में नए राज्यसभा सांसद के नाम को लेकर सुगबुगाहट तेज़ हो गई है, अप्रैल में कांग्रेस से मोतीलाल वोरा और भाजपा से रणविजय सिंह का कार्यकाल खत्म होगा ।

बता दें अब दोनों सीटों पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद मनोनीत हो सकते हैं । राज्य से इन रिक्त सीटों के लिए कई दावेदार हैं । प्रियंका गांधी समेत कुछ राष्ट्रीय नेताओं के नाम भी चर्चा में हैं । बता दें अप्रैल माह में राज्यसभा की 51 सीटें खाली हो रही हैं । सांसदों के सेवानिवृत्त होने से ये सीटों खाली हो रही हैं । इन सीटों पर चुनाव होने से दोनों दलों भाजपा और कांग्रेस दोनों को फायदा हो सकता है । इन सीटों के लिए जल्द ही नाम भी तय कर लिए जायेंगे |

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की राज्यसभा में एंट्री

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की राज्यसभा में जल्द ही एंट्री हो सकती है, सूत्रों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ कोटे से प्रियंका गांधी को राज्यसभा में भेजने की तैयारी कांग्रेस आलाकमान कर रही है, छत्तीसगढ़ में राज्यासभा की दो सीटों पर सांसदों का कार्यकाल अप्रैल 2020 में खत्म हो रहा है, विधानसभा में सदस्यों की संख्या के आधार पर इन दोनों राज्यसभा की सीटें कांग्रेस पार्टी के खाते में जानी तय मानी जा रही है, इस सेफ सीट से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की राज्यसभा में एंट्री कराई जा सकती है |

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp