LIVE UPDATE
Trending

“पौधा तुंहर दुआर” कार्यक्रम का किया गया आगाज, विधायक शैलेश ने निःशुल्क पौधा प्रदाय वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

जिले में हरियाली लाने एवं पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए आज ’’पौधा तुंहर दुआर कार्यक्रम’’ शुरू किया गया। इसके अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र में वन विभाग द्वारा निःशुल्क घर पहुंच पौधा प्रदाय सेवा दी जाएगी। आज वन विभाग के विश्रामगृह से इस कार्यक्रम की शुरूआत बिलासपुर विधायक शैलेष पांडे, तखतपुर विधायक रश्मि सिंह, जिला पंचाायत अध्यक्ष अरूण चौहान, कमिश्नर डॉ. संजय अलंग ने की। सभी ने संयुक्त रूप से पौधा प्रदाय वाहन की पहली खेप को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

फोटो : बिलासपुर विधायक शैलेष पांडे, तखतपुर विधायक रश्मि सिंह, जिला पंचाायत अध्यक्ष अरूण चौहान निःशुल्क पौधा प्रदाय वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

इस अवसर पर विधायक शैलेष पांडे ने कहा कि आज के परिदृष्य में पौधे लगाना अनिवार्य हो गया है। प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में इनकी अहम भूमिका है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील भी की। तखतपुर विधायक रश्मि सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा यह बहुत ही अच्छी योजना लागू की गयी है । पौधों को लगाने के अतिरिक्त उनकी देखभाल भी हमारी जवाबदारी है ।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस योजना के तहत वन विभाग द्वारा एक लाख छायादार एवं फलदार पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। पौधा प्राप्त करने के लिए मोबाईल नंबर 9098116130 एवं 7024023890 पर सवेरे 10.30 बजे से 5.30 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। मांग के अनुसार वन विभाग द्वारा निःषुल्क घर पहुंचाकर पौधा उपलब्ध कराया जाएगा । कार्यक्रम में वनमंडलाधिकारी सत्यदेव शर्मा एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *