LIVE UPDATE

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को फिर आया कार्डियक अरेस्ट, देर रात तबियत बिगड़ने के बाद हालत बेहद गंभीर

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की तबियत देर रात बिगड गई। देर रात आये कार्डियिक अरेस्ट के बाद उनकी तबियत गंभीर बताई जा रही है। डांक्टर सुनील खेमका के मुताबिक जोगी को देर रात आये कार्डियक अरेस्ट की वजह से हिमोडाईनमिकली अस्थिर बताई जा रही है।

छत्तीसगढ़ के पूर्व और प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी की हालत बेहद गंभीर हो चली है, बीते 1 हफ्ते से लगातार उनके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव जारी है तो वहीं मेडिकली लैंग्वेज में उनकी स्थिति हिमो डाइनामिकली स्थिर बनी हुई है | उन्हें राइट ट्यूब के माध्यम से आहार दिया जा रहा था, तो वहीं वेंटिलेटर के माध्यम से सांस दी जा रही है. बीती देर रात अजीत जोगी को एक बार फिर कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest) हुआ जिसके बाद उनकी स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है | कार्डियक अरेस्ट के बाद हार्ट रेट और बीपी काफी अनियमित उतार चढाव की वजह से लगातार हार्ट सर्जन समेत कई डॉक्टर अपनी निगरानी में रखे हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
PM मोदी आज रात 8:30 बजे करेंगे राष्ट्र को संबोधित, जानिये किन मुद्दों पर पीएम मोदी करेंगे सीधी बात
PM मोदी आज रात 8:30 बजे करेंगे राष्ट्र को संबोधित, जानिये किन मुद्दों पर पीएम मोदी करेंगे सीधी बात
April 18, 2026
नई दिल्ली 18 अप्रैल 2026: देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi आज रात करीब 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

श्री नारायणा अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर और वरिष्ठ डॉक्टर सुनील खेमका ने जानकारी देते हुए कहा देर रात कार्डियक अरेस्ट के बाद डॉक्टरों की विशेष टीम लगातार मॉनीटरिंग कर रही है. उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. उनका पल्स रेट काफी ऊपर नीचे हो रहा है, ब्लड प्रेशर में भी लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. डॉ. खेमका ने यह भी कहा अजीत जोगी की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, पर सेकण्ड हेल्थ काउंट के जरिए उन्हें ऑब्जर्व किया जा रहा है |

09 मई को हुआ था कार्डियक अरेस्ट

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar में नेताओं की सुरक्षा में बड़ा फेरबदल; निशांत कुमार को Z कैटेगरी, इन नेताओं के भी सुरक्षा में बदलाव
Bihar में नेताओं की सुरक्षा में बड़ा फेरबदल; निशांत कुमार को Z कैटेगरी, इन नेताओं के भी सुरक्षा में बदलाव
April 18, 2026
Bihar News; पटना में एक बार फिर नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने बड़ा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

9 मई को सुबह करीब 10-11 बजे के बीच अजीत जोगी तैयार होने के बाद अपने लॉन में व्हीलचेयर के माध्यम से टहल रहे थे. उस दौरान गंगा इमली भी खाए थे जिसके बाद उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था. गंभीर स्थिति में राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित नारायणा अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया. तब से लेकर आज तक स्थिति गंभीर बनी हुई है. बीते 15 दिनों से वे कोमा में चल रहे हैं. तो वहीं देशभर के अलग-अलग अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों से टेली कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा कर अजीत जोगी का उपचार किया जा रहा है. उन्हें लगातार वेंटिलेटर के माध्यम से सांस दी जा रही है, तो वहीं उनके ब्रेन को एक्टिव करने के लिए म्यूजिक थेरेपी का भी सहारा लिया जा रहा है.

ये खबर भी पढ़ें…
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
April 18, 2026
यह सम्मान निरंतर सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल नीलेश झा. ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles