Breaking : छजकां सुप्रीमों अजीत जोगी की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में हो रही है दिक्कत


छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद चुनावी थकान मिटाने परिवार सहित गोवा गए पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी का अचानक तबियत ख़राब हो जाने के कारण उन्हें इलाज के लिए  मुंबई के बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया है | जहा उनका इलाज चल रहा है | अजित जोगी को श्वास लेने में दिक्कत होना बताया जा रहा है |

जनता कांग्रेस और बसपा के गठबंधन के बाद छत्तीसगढ़ में चुनावी कमान संभाले जनता कांग्रेस के सुप्रीमों अजित जोगी अपने परिवार डॉ रेनू जोगी, अमित जोगी, ऋचा जोगी, सहित सोमवार को चुनावी थकान मिठाने के लिए गोवा के लिए रवाना हुए थे, मुंबई पहुंचते ही अजित जोगी के अचानक तबियत ख़राब हो गई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया | फिलहाल उनका इलाज चल रहा है | बताया जा रहा है कि अजित जोगी को श्वास लेने में दिक्कत हो रहा था |

जनता कांग्रेस जोगी के महासचिव अब्दुल हमीद हयात ने बताया कि अजित जोगी को श्वास लेने में दिक्कत हो रही थी,जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, अब धीरे धीरे उनके सेहत में सुधार हो रहा है | अजित जोगी परिवार सहित 6 दिसंबर तक छत्तीसगढ़ आ सकते है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp