LIVE UPDATE

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की तबीयत बेहद नाजुक, लगातार घट-बढ़ रहा BP…..अमित जोगी का इमोशनल ट्वीट, उठ जाओ न पापा….रो-रो कर आंखे लाल हो गई!

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी के स्वास्थ्य को लेकर नारायणा अस्पताल प्रबंधन ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। जारी बुलेटिन के अनुसार जोगी की हालत बेहद नाजुक है। उनके बीपी में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बता दें कि अजीत जोगी को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

बता दें कि बीते दिनों नाश्ता के दौरान अजीत जोगी की तबीयत बिगड़ गई थी। दिल का दौरा पड़ने के बाद तुरंत रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अमित जोगी ने ट्वीट कर कहा कि पापा की तबियत बहुत गम्भीर है। ढाई करोड़ छत्तीसगढ़वासियों की प्रार्थनाओं और ईश्वर की इच्छा पर ही अब सब कुछ निर्भर है।

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी का अपने पिता की स्थिति को लेकर दर्द सामने आया है, अमित जोगी ने अपने पिता के लिए बेहद मार्मिक ट्वीट किया है, अमित जोगी ने लिखा ‘इतनी गहरी नींद मत सो पापा…जी घबरा रहा है…. आपके बिना कुछ अच्छा नहीं लगता!

पापा,उठो न पापा,आँखें खोलो!
कुछ तो बोलो,पापा।
आज 9 दिन हो गए,आपकी बंद आँखों को देखते देखते।हर पल ऐसा लगता है,एकदम से उठोगे और कहोगे,बेटा!
इतनी गहरी नींद मत सो पापा।जी घबरा रहा है!

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपके बिना कुछ अच्छा नही लगता।
उठ जाओ न पापा,
देखो,छत्तीसगढ़ की आँखें रो-रो कर कितनी लाल हो गयी है, pic.twitter.com/XuHd9QbdrG
— Amit Jogi (@amitjogi) May 18, 2020

हेल्थ बुलेटिन में कही गई थी ये बात

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अजीत जोगी की सेहत को लेकर सोमवार सुबह जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा गया था कि अजीत जोगी की हिमो डायनमिक स्थिति स्थित है, वे अभी भी कोमा में ही हैं. वेंटीलेटर के जरिए उन्हें सांस दी जा रही है. नारायणा अस्पताल ने कहा था कि अजीत जोगी का डोपलर स्कैन किया गया है जिसमें उनके ब्रेन में ब्लड सर्कूलेशन देखा गया है, डॉक्टरों की मानें तो फिलहाल ब्रेन एक्टिविटी को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता है. डॉक्टर्स लगातार उन्हें मॉनिटर कर रहे हैं. ट्रीटमेंट की हर संभव कोशिश की जा रही है |

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *