LIVE UPDATE

नए कलेक्टर डोमन सिंह ने संभाला पदभार, कार्तिकेया गोयल हुए रिलीव

महासमुन्द जिले के नए कलेक्टर डोमन सिंह ने आज सोमवार को पदभार ग्रहण किया। श्री सिंह ने आज पूर्वान्ह में जिला अधिकारियों की मौजूदगी में काम-काज संभाला। इस मौके पर एसडीएम महासमुन्द और एसडीएम बागबाहरा सुनील कुमार चन्द्रवंशी और भागवत जायसवाल, डिप्टी कलेक्टर सीमा ठाकुर, ऋतु हेमनानी, पूजा बंसल सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। श्री सिंह इससे पहले जिला गौरेला-पेण्ड्रा मारवाही के कलेक्टर थे।

कलेक्टर डोमन सिंह ने पूर्व कलेक्टर कार्तिकेया गोयल से उनके बंगले पर जाकर मुलाकात की । कार्यालय में जिले के अधिकारियों ने कलेक्टर से सौजन्य मुलाकात की। कलेक्टर डोमन सिंह ने पदभार संभालने के बाद कलेक्ट्रेट के विभिन्न शाखाओं और कार्यालयों का निरीक्षण और अवलोकन के बाद धान खरीदी कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण और समीक्षा बैठक में अपर कलेक्टर जोगेन्द्र कुमार नायक साथ रहे। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
ब्रेकिंग- हटाए गए डीएफओ; तेंदूपत्ता अग्निकांड पर वनमंत्री का बड़ा एक्शन, DFO हटाए गए, जाधव सागर रामचंद्र बने नए DFO
ब्रेकिंग- हटाए गए डीएफओ; तेंदूपत्ता अग्निकांड पर वनमंत्री का बड़ा एक्शन, DFO हटाए गए, जाधव सागर रामचंद्र बने नए DFO
May 27, 2026
रायपुर, 27 मई 2026। बीजापुर जिले में हुए तेंदूपत्ता अग्निकांड मामले में राज्य शासन ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *