LIVE UPDATE

देश में सिकुड़ रही है BJP, 2017 में देश की 72% आबादी क्षेत्र पर राज करने वाली पार्टी BJP का झारखंड में भी बुरा हाल, फिर बदलेगा सियासी MAP

भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर झारखंड से चुनाव हारती हुई दिखाई दे रही है, यानी ऐसी आशंका जताई जा रही है कि भाजपा के हाथ से झारखंड राज्य भी निकल जाएगा, यानी राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाद चौथा बड़ा राज्य भाजपा के भगवा ब्रिगेड से बाहर निकलता दिख रहा है |

 

ये खबर भी पढ़ें…
लेमरू पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं; बोले- जनता की सेवा ही सरकार का कर्तव्य, सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम
लेमरू पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं; बोले- जनता की सेवा ही सरकार का कर्तव्य, सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम
May 16, 2026
रायपुर, 16 मई 2026। सुशासन तिहार के अंतर्गत आज कोरबा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम लेमरू में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2017 में भाजपा शासित राज्यों मे थी 68% आबादी
2017 में भाजपा देश की करीब 68 फीसदी आबादी पर शासन कर रही थी, यानी उसके पास इतने राज्य थे जितने में देश की इतनी आबादी रहती थी |
2019 में भाजपा के हाथ में बचेगी 43% आबादी
जिस तरह से भाजपा लगातार एक के बाद एक राज्य से चुनाव हार रही है, ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि अगर भाजपा झारखंड चुनाव हार जाती है तो 2019 के अंत तक भाजपा शासित राज्यों में सिर्फ 43 फीसदी आबादी ही बच पाएगी |

2014 में भाजपा के पास 7 राज्य थे
2014 में भाजपा के पास 7 राज्य थे, जबकि, 2018 में ये बढ़कर 19 हो गए थे. यानी भाजपा और उसके गठबंधन दल इतने राज्यों में शासन कर रहे थे |
2014 में हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड में सरकार बनाई
2014 में लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा ने हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव भी जीते थे, लेकिन 2019 में इसमें से सिर्फ हरियाणा ही इनके पास रह पाई |
महाराष्ट्र हाथ से फिसला, झारखंड पर संशय के बादल
2019 में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई लेकिन वह सरकार नहीं बना पाई, वहीं, झारखंड में भाजपा की सरकार बने, इसपर संशय के बादल दिख रहे हैं |
भाजपा की विजय रथ रुका तीन राज्यों की हार से
भाजपा लगातार देश के कई राज्यों में जीतती जा रह थी, लेकिन राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने जब विधानसभा चुनाव जीता तो भाजपा का विजय रथ रुक गया |
ये रही है भाजपा की विजय गाथा
2014 में भाजपा के पास 7 राज्य थे, फिर 2015 में 9 राज्य जीत लिए. 2016 में ये बढ़कर 11 राज्य हो गए, 2017 में ये बढ़कर 14 हो गए. पिछले साल यानी 2018 में भाजपानीत गठबंधन के पास 19 राज्य थे |

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर नगर निगम उपचुनाव: कांग्रेस ने शेख मोहम्मद आजम पर जताया भरोसा, जारी की प्रत्याशियों की सूची
बिलासपुर नगर निगम उपचुनाव: कांग्रेस ने शेख मोहम्मद आजम पर जताया भरोसा, जारी की प्रत्याशियों की सूची
May 16, 2026
बिलासपुर। नगरीय निकाय उपचुनाव 2026 को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *