देश के अगले चीफ जस्टिस होंगे रंजन गोगोई, 3 अक्टूबर को संभालेंगे पद


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जस्टिस रंजन गोगोई को भारत का नया चीफ जस्टिस नियुक्त किया है। वो मौजूदा चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के रिटायरमेंट के बाद तीन अक्टूबर को अपना पद संभालेंगे।
चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने ही अपने उत्तराधिकारी के तौर पर सरकार को उनका नाम भेजा था। जस्टिस मिश्रा, 2 अक्टूबर को रिटायर हो रहे हैं।

केंद्र सरकार ने चीफ जस्टिस को एक खत लिखकर उनसे उनके उत्तराधिकारी का नाम पूछा था। जिसके बाद मौजूदा चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने उनके बाद सबसे सीनियर जस्टिस रंजन गोगोई के नाम की मुख्य न्यायधीश के तौर पर सिफारिश की थी।

गौरतलब है कि रंजन गोगोई सुप्रीम कोर्ट के सबसे वरिष्ठ न्यायधीश हैं। रंजन उन चार जजों में से एक हैं, जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट की कार्यप्रणाली और मुख्य न्यायधीश पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सवालिया निशान लगाए थे। इन लोगों ने कहा था कि न्यायपालिका की स्वतंत्रता खतरे में है और चीफ जस्टिस अपने पद का फायदा उठाकर रोस्टर के मामले में मनमानी कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp