दुनिया को बस्तर की बदलती तस्वीर दिखाएगी रमन सरकार!…राष्ट्रपति कोविंद बस्तर में बिताएंगे रात, ये हैं मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम


छत्तीसगढ़ सरकार लगातार बस्तर की बदली हुई छवि दुनिया को दिखाने की कोशिश कर रही है, यही वजह है कि आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत के लिए बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के जांगला को चुना गया था, इसी साल 14 अप्रैल को योजना शुरू करने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए थे | पीएम मोदी इससे पहले 2015 में भी बस्तर आए थे, उस दौरान पीएम जावंगा एजुकेशन सिटी गए थे, अब बस्तर में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का 25 व 26 जुलाई को बस्तर दौरा प्रस्तावित है |

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 25 और 26 जुलाई को बस्तर और दंतेवाड़ा जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे । मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह इन कार्यक्रमों में श्री कोविंद के साथ रहेंगे । डॉ. सिंह निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार राजधानी रायपुर से सुबह 8.20 बजे विमान से रवाना होकर 9.10 बजे बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर पहुंचेंगे और वहां सुबह 10.25 बजे विमानतल पर राष्ट्रपति कोविंद का स्वागत करेंगे । डॉ. सिंह राष्ट्रपति कोविंद के साथ जगदलपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा जावंगा आएंगे और वहां से आदर्श ग्राम हीरानार पहुंचकर एकीकृत कृषि प्रणाली से खेती कर रहे किसानों और महिला स्व-सहायता समूहों के सदस्यों से चर्चा करेंगे ।

राष्ट्रपति दंतेवाड़ा के वनवासी कल्याण आश्रम स्कूल के बच्चों से चर्चा करेंगे और उनके साथ भोजन करेंगे । श्री कोविंद दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना के बाद जावंगा स्थित अटल बिहारी वाजपेयी एजुकेशन सिटी परिसर में सक्षम स्कूल के दिव्यांग बच्चों और आस्था विद्या मंदिर के बच्चों से चर्चा करेंगे । राष्ट्रपति श्री कोविंद एजुकेशन सिटी में बीपीओ का शुभारंभ करने के बाद चित्रकोट आएंगे । श्री कोविंद वहां बस्तर का सुप्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात देखेंगे । राष्ट्रपति रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 26 जुलाई को बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में पूर्वान्ह 11 बजे स्वर्गीय बलिराम कश्यप स्मृति मेडिकल कॉलेज के नवनिर्मित अस्पताल भवन का लोकार्पण करने के बाद आम सभा को सम्बोधित करेंगे । मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह इन कार्यक्रमों में राष्ट्रपति श्री कोविंद के साथ शामिल होंगे । डॉ. सिंह दोपहर 12.45 बजे जगदलपुर विमानतल पर राष्ट्रपति श्री कोविंद को भावभीनी बिदाई देंगे। मुख्यमंत्री 1.50 बजे रायपुर लौट आएंगे ।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp