देश - विदेश

दाल-भात केंद्र बंद होने से चिंतित भूपेश सरकार….CM भूपेश ने केंद्रीय मंत्री राम पासवान को पत्र लिखकर खाद्यान्न आबंटन जारी रखने का किया अनुरोध


केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश के दाल भात सेंटर को बंद किए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखने के बाद सीएम भूपेश ने अब केंद्रीय मंत्री रामपिलास पासवान को खत लिखा है | केंद्रीय मंत्री से मुख्यमंत्री ने दाल भात सेंटर को मान्य किए जाने का अनुरोध किया है, इसके साथ ही प्रदेश की स्थिति को देखते हुए छत्तीसगढ़ में फिर से दाल भात सेंटर शुरू करने के लिए अनुरोध किया है |

बता दें कि केंद्र सरकार ने एक आदेश जारी कर 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में करीब 128 दाल भात केंद्रों पर चावलों का आबंटन करने पर रोक लगा दिया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp