राजनीति

महिला विंग की नेता ने BJP विधायक पर लगाया यौन शोषण का आरोप, इंसाफ नहीं मिलने पर CM और PM ऑफिस जाने की चेतावनी, जानिए क्या है पूरा मामला


भारीतय जनता पार्टी के झारखंड महिला विंग की एक नेता ने पार्टी विधायक पर संगीन आरोप लगाए हैं. महिला ने विधायक ढुल्लु महतो पर यौन शोषण का आरोप लगते हुए उनके खिलाफ 31 अक्टूबर को प्राथमिक दर्ज कराई थी |  वहीं इस मामले पर सफाई देते हुए विधायक ने सीबीआई जांच कराने की मांग की है |

बता दें कि झारंखड कांग्रेस के स्टेट को- ऑर्डिनेटर और सोशल मीडिया सेल के इंचार्ज मयूर शेखर झा ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें महिला रोती हुई दिख रही है, वह बीजेपी विधायक ढुल्लु महतो पर आरोप लगा रही है. वीडियो में महिला ने विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपने ऑफिस में मेरे गालों और कमर को छूते थे, वहीं पर उन्होंने यौन शोषण किया |

जारी की गई वीडियो में महिला कहती हुई दिख रही है कि यह मेरी पहली चेतावनी है. मुझे इंसाफ दो नहीं तो मैं सीएम ऑफिस जाऊंगी, अगर यह सब भी नहीं हो पाया तो मेरी तीसरी चेतावनी सीधे पीएम मोदी के सामने होगी | इसके साथ ही महिला ने कहां कि उसके पति को लगातार जान से मारने कि धमकी मिल रही है |

वहीं दूसरी ओर विधायक महतो ने धनबाद में प्रेस कांफ्रेंस कर अपने ऊपर लगे आरोपों नकारते हुए कहा, कि इस  पूरे मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए | महतो ने बताया कि यह कहानी बीते 15 दिन से गढ़ी जा रही थी, यह सब कांग्रेस सांसद रविंद्र पांडेय के इशारों पर किया गया है, मुझ पर साजिश के तहत आरोप लगाया गया है | इस साजिश में कांग्रेस के सांसद के साथ कई लोग मिले हुए है |

मंत्री अकबर दे चुके हैं इस्तीफा

बता दें कि MeToo मुहिम के तहत 20 महिला पत्रकारों द्धारा यौन शोषण आरोप लगाए जाने के बाद मोदी सरकार में विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था, दरअसल एमजे अकबर कई अखबारों के संपादक रहे चुके हैं, उनके ऊपर 20 महिला पत्रकारों ने MeToo मुहिम के तहत आरोप लगाए थे |

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp