LIVE UPDATE

जोगी कांग्रेस के युवा नेता की हत्या, बीयर की बोतल सिर में फोड़ा….एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार….जाँच में जुटी पुलिस

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के युवा नेता अमीन शेख की हत्या कर दी गई। शहर के नए बस स्टैंड में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है । मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि, तीन आरोपी फरार बताए जा रहे है ।

कल रात अपने घर जगदलपुर जाने के लिये दोस्त के साथ निकला था, लेकिन लगातार हो रही मुसलाधार बारिश के चलते अमीन व उसके दोस्त बारिश के चलते नया बस स्टैंड स्थित शराब दुकान के पास रूके। वहां मौजूद लोगों के साथ उसकी बहस हो गई । बताया जा रहा आरोपी ने अमीन पर बीयर की बॉटल से हमला कर दिया । हमला के बाद अमीन जमीन पर घायल होकर गिर पड़ा । आरोपी अमीन को घटना वाली जगह में छोड़ कर फरार हो गये । जिसके बाद अमीन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई है । पूरे मामले में जगदलपुर पुलिस जांच में जुट गई है |

ये खबर भी पढ़ें…
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
April 18, 2026
यह सम्मान निरंतर सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल नीलेश झा. ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles