LIVE UPDATE

जस्टिस दिनेश माहेश्वरी और संजीव खन्ना ने ली सुप्रीम कोर्ट के जज की शपथ, सीजेआई रंजन गोगोई ने दिलाई शपथ

जस्टिस दिनेश माहेश्वरी और संजीव खन्ना सुप्रीम कोर्ट के नए होंगे जज होंगे, चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने सभी जजों की मौजूदगी में दोनों को जज पद की शपथ दिलाई, अब सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 28 हो गई है, जजों के कुल स्वीकृत पद 31 हैं, अभी भी तीन जजों की पद खाली है |

बता दें कि जस्टिस दिनेश माहेश्वरी इससे पहले कर्नाटक हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस थे, वहीं जस्टिस संजीव खन्ना सुप्रीम कोर्ट के जज बनने से पहले दिल्ली हाईकोर्ट के जज थे, दोनों की नियुक्ति को लेकर कॉलेजियम ने कुछ दिनों पहले ही सिफारिश भेजी थी जिसे राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद उन्हें पद की शपथ दिलाई गई |

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुप्रीम कोर्ट के पांच सदस्यीय कॉलिजियम ने 11 जनवरी को इन दोनों न्यायाधीशों को सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत करने की सिफारिश की थी. वहीं, कुछ दिनों पहले ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने वरिष्ठ अधिवक्ता संजय जैन और के. एम. नटराज को सुप्रीम कोर्ट में देश का अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) नियुक्त किया है |

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles