LIVE UPDATE
Trending

छत्तीसगढ़ BJP में बड़ा बदलाव : मीडिया प्रभारी के साथ बदले गए कई पदाधिकारी, BJYM के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी रवि भगत को

छत्तीसगढ़ में 2023 के विधानसभा चुनाव को लेकर यूं तो 14 महीने का वक्त बचा है । लेकिन अभी से बीजेपी ने अपनी तैयारी पूरी तरीके से तेज कर दी है । भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रायपुर पहुंचे उन्होंने बड़ा रोड शो किया । इस दौरान उनके दौरे के तुरंत बाद आज बीजेपी में बड़े बदलाव किए गए हैं । काफी लंबे समय से कोषाध्यक्ष के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे गौरीशंकर अग्रवाल को इस पद से पद मुक्त कर दिया गया है । तो वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू को भी पद से निकालकर अब इसकी जिम्मेदारी रवि भगत को दे दी गई है । साथ ही मीडिया विभाग की जिम्मेदारी अमित चिमनानी को दी गई है ।

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *