देश - विदेश
Trending

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीत सत्र की तारीखों का ऐलान, 2 जनवरी से शुरू होगी सदन की कार्यवाही


छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीत सत्र की तारीखों का ऐलान हो गया है। विधानसभा का शीत सत्र 2 जनवरी से शुरू होगा और 7 जनवरी तक चलेगा। इस सत्र के दौरान सरकार कई विधेयक सदन में पेश करेगी। वहीं, सरकार आरक्षण मामले में भी चर्चा करेगी। इस बात की जानकारी मंत्री रविन्द्र चौबे ने दी है। उन्होंने कहा है कि हम भाजपा के हर सवाल का जवाब देंगे।

इस दौरान मंत्री चौबे ने आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर कहा कि लंबे समय तक नजरअंदाज किया जाएगा तो चुप नही रहेंगे। राज्यपाल और भाजपा नेताओं का बयान मिलता जुलता है। 3 जनवरी को महारैली निकाल रहे हैं।

वहीं, उन्होंने समर्थन मूल्य पर किसानों की धान खरीदी को लेकर कहा कि पूरे प्रदेश में अब तक 2 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। किसानों के खाते में 15 हजार करोड़ दिया जा चुका है। 18 लाख पंजीकृत किसानों से धान लिया जा चुका है। लक्ष्य को हम पूरा कर लेंगे।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp