LIVE UPDATE

छतीसगढ़ में NIA ने मारा छापा, ग्रामीणों को लिया हिरासत में, BJP नेता हत्याकांड मामले में कर रही पूछताछ

छतीसगढ़ में एनआईए की टीम ने बीजेपी नेता रतन दुबे हत्याकांड मामले में एक बार फिर छापा मारा है, एनआईए की टीम ने नारायणपुर जिला में छापा मारा है, बताया जा रहा है कि एनआईए की टीम ने कुछ ग्रामीणों को हिरासत में लिया है, हालंकि अभी इस बात की पुष्टि एनआईए की टीम ने आधिकारिक तौर पर नहीं की है, इससे पहले भी बीजेपी नेता हत्या मामले में एनआईए ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया था। भारी संख्या में एनआईए की टीम ने छापा मारा है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले 4 नवम्बर 2023 को ग्राम कौशलनार साप्ताहिक बाजार में बीजेपी नेता रतन दुबे की नक्सलियों ने हत्या कर दिया था, इस हत्या की जिम्मेदारी नक्सलियों की पूर्व बस्तर डिवीजन कमेटी ने ली थी, नक्सलियों ने बीजेपी नेता पर आरोप लगाया था कि बीजेपी नेता आदिवासियों को धर्मांतरण के मुद्दे पर आपस में लड़वा रहे है, साथ ही सुरक्षाबलों का कैंप लगाने में सहयोग किया था और आमदाई खदान का समर्थन किया था।

ये खबर भी पढ़ें…
इबोला वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: रायपुर एयरपोर्ट पर बढ़ेगी निगरानी, नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश
इबोला वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: रायपुर एयरपोर्ट पर बढ़ेगी निगरानी, नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026। अफ्रीकी देशों में तेजी से फैल रहे इबोला वायरस संक्रमण को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग सतर्क...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एनआईए की टीम ने बीजेपी नेता रतन दुबे हत्याकांड मामले में 6 दिन पहले कांकेर जिले से 3 लोगों को गिरफ्तार किया था, इसमें एक पत्रकार भी शामिल था,

 

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, दलालों की भूमिका की भी होगी जांच
छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, दलालों की भूमिका की भी होगी जांच
May 25, 2026
बेमेतरा 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles