LIVE UPDATE

चक्रवाती तूफान ‘फैनी’ ओडिशा को किया पार….छत्तीसगढ़ में अलर्ट जारी…. नौ गाड़ियां रद्द… दो चलेंगी परिवर्तित मार्ग से

ओडिशा और आंध्र प्रदेश से होकर गुजरने वाले अत्यंत गंभीर चक्रवात तूफान फैनी के चलते रेलवे ने सुरक्षा की दृष्टि से ओडिशा से आने वाली नौ गाड़ियां अलग-अलग तारीख को रद्द कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ दो गाड़ियों के मार्ग को परिवर्तित किया गया है। इसके साथ ही कई हवाई यात्रा और ट्रेन यात्रा भी स्थगित कर दी गई हैं।

अलग-अलग तारीख को गाड़ियां रहेंगी रद्द
– पुरी से अहमदाबाद के लिए छूटने वाली ट्रेन क्रमांक 12843 पूरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस तीन मई को रद्द रहेगी ।
– पुरी से हरिद्वार जाने वाली ट्रेन क्रमांक 18477 पुरी-हरिद्वार उत्कल एक्सप्रेस तीन मई को रद्द रहेगी ।
– पुरी से सांईं नगर शिर्डी के लिए छूटने वाली ट्रेन क्रमांक 18407 पुरी-साईं नगर शिर्डी एक्सप्रेस तीन मई को रद्द रहेगी ।
– पुरी से दुर्ग के लिए छूटने वाली ट्रेन क्रमांक 18425 पुरी-दुर्ग एक्सप्रेस तीन मई को रद्द रहेगी ।
– अजमेर से पुरी जाने वाली ट्रेन क्रमांक 18422 अजमेर-पुरी एक्सप्रेस सात मई को रद्द रहेगी
– पुरी से गांधीधाम जाने वाली ट्रेन क्रमांक 22974 पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस चार मई को रद्द रहेगी ।
– दुर्ग से पुरी छूटने वाली ट्रेन क्रमांक 18426 दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस तीन मई को रद्द रहेगी ।

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इतनी गाड़ियां चलेंगी परिवर्तित मार्ग से
विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस गुरुवार को परिवर्तित मार्ग से विजयवाड़ -तितलागढ़-संबलपुर होते हुए चलाई गई। वहीं तीन मई को सिकंदराबाद-कामाख्या एक्सप्रेस काजीपेट-बल्लारशाह -नागपुर-झारसुगुड़ा होकर चलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार आज 170 से 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फैनी तूफान पुरी के आसपास गोपालपुर और चंदबली के बीच ओडिशा के तट से टकराने वाला है।

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles