चुनाव

कांग्रेस चुनाव अभियान समिति की अहम् बैठक शुरू, AICC महासचिव वोरा, प्रदेश प्रभारी पुनिया समेत दिग्गज कांग्रेस नेता मौजूद, प्रत्याशी चयन को लेकर मंथन जारी!….पुनिया बोले – अभी कोई लिस्ट फ़ाइनल नहीं, राहुल गाँधी करेंगे अंतिम फैसला


प्रदेश कांग्रेस में अब टिकट को लेकर सरगर्मी बढ़ने लगी है, कांग्रेस प्रत्याशी के चयन को लेकर आज कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति की अहम् बैठक रायपुर राजीव भवन में शुरू हो चुकी है | बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं सांसद मोतीलाल वोरा , प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया समेत दिग्गज कांग्रेस नेता मौजूद हैं | प्रत्याशियों के नामों पर मंथन शुरू ही चूका है |
प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस कि फिलहाल कोई सूची फ़ाइनल नहीं हुई है, नामों पर विचार चल रहा है | कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची पर आखिरी मुहर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी लगाएंगे | हर विधानसभा से बेहतर से बेहतर प्रत्याशी देने पर मंथन चल रहा है |
बैठक में पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष चरणदास महंत, नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव समेत दिग्गज नेता उपस्थित हैं, हरेक विधानसभा में प्रत्याशी को लेकर मंथन चल रही है |
शाम 4 बजे स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक

आज शाम 4 बजे राजीव भवन में प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक रखी गई है | प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष एवं सांसद भुनेश्वर कलिता शुक्रवार को नियमित विमान सेवा द्वारा दोपहर 2.15 रायपुर पहुंचेंगे, शाम 4 बजे राजीव भवन में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ व्यक्तिगत भेंट एवं चर्चा करेंगे ।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp