कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू कल छत्तीसगढ़ में करेंगे धुआंधार चुनाव प्रचार, बिलासपुर समेत कई जगहों पर चुनावी सभा को करेंगे संबोधित


छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के चुनाव के प्रचार प्रसार थमने से दो दिन पहले कांग्रेस के पक्ष में चुनावी समां बांधने कांग्रेस स्टार प्रचारक पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्दू कल शुक्रवार को छत्तीसगढ़ आ रहे है, जहां वे बिलासपुर, कोरबा, पाटन सहित कई क्षेत्रों में चुनावी आमसभा को संबोधित करने के साथ ही कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे और उनके समर्थन में वोट मांगेगे |

नवजोत सिंह सिद्धु शुक्रवार को सुबह 10 बजे नियमित विमान सेवा द्वारा नई दिल्ली से माना विमान तल रायपुर पहुंचेंगे । सुबह 11 बजे हेलिकाप्टर द्वारा रायपुर से सक्ती विधानसभा के लिये रवाना होंगे। सुबह 11.45 बजे सक्ती में स्थानीय कार्यक्रमों में शमिल होंगे । दोपहर 12.30 बजे सक्ती से कोरबा विधानसभा के लिये रवाना होंगे । दोपहर 1 बजे कोरबा में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1.45 बजे कोरबा से बिलासपुर विधानसभा के लिये रवाना होंगे। दोपहर 2.15 बजे बिलासपुर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे बिलासपुर से पाटन विधानसभा के लिये रवाना होंगे। दोपहर 3.45 बजे पाटन में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4.30 बजे पाटन से अभनपुर विधानसभा के लये रवाना होंगे। शाम 4.50 बजे अभनपुर में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शाम 5.45 बजे अभनपुर से रायपुर के लिये रवाना होंगे। शाम 6.30 बजे रायपुर में रायपुर दक्षिण विधानसभा के छत्तीसगढ़ नगर में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

दिनांक 17 नवंबर 2018 शनिवार को सुबह 11.30 बजे हेलिकाप्टर द्वारा रायपुर से नगरी सिहावा विधानसभा के लिये रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे नगरी सिहावा में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोपहर 12.45 बजे नगरी सिहावा से बेमेतरा विधानसभा के लिये रवाना होंगे। दोपहर 1.45 बजे बेमेतरा में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे बेमेतरा से साजा विधानसभा के लिये रवाना होंगे। दोपहर 2.30 बजे साजा में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोपहर 3.15 बजे साजा से आरंग विधानसभा के लिये रवाना होंगे। शाम 4 बजे आरंग में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शाम 5.30 बजे आरंग से रायपुर के लिये रवाना होंगे। शाम 6.30 बजे रायपुर में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

दिनांक 18 नवंबर 2018 रविवार को सुबह 10.30 बजे हेलिकाप्टर द्वारा रायपुर से मनेन्द्रगढ़ विधानसभा के लिये रवाना होंगे। सुबह 11.30 बजे मनेन्द्रगढ़ में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोपहर 12.15 मनेन्द्रगढ़ से अंबिकापुर विधानसभा के लिये रवाना होंगे। दोपहर 12.45 बजे अंबिकापुर में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगें। दोपहर 1.30 बजे अंबिकापुर से दुर्ग विधानसभा के लिये रवाना होंगे। दोपहर 2 बजे दुर्ग स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोपहर 2.45 बजे दुर्ग से भखारा, कुरूद विधानसभा के लिये रवाना होंगे। दोपहर 3.15 बजे भखारा स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शाम 4 बजे भखारा से रायपुर के लिये रवाना होंगे।

शैलेश पाण्डेय के पक्ष में बाधेंगे समां

प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट बिलासपुर जिसे एक समय तक कांग्रेस का गढ़ माना जाता था, लेकिन पिछले चार विधानसभा चुनाव में बिलासपुर सीट पर बीजेपी का कब्ज़ा है, कांग्रेस इस बार अपने गढ़ को वापस पाने के लिए पूर्व कुलपति शैलेश पांडेय को मैदान में उतारा है, इसी कड़ी में कांग्रेस स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस विधायक प्रत्याशी शैलेश पांडेय के पक्ष में माहौल बनाने बिलासपुर पहुंचेंगे, कल शुक्रवार को वे दोपहर 1.45 बजे कोरबा से बिलासपुर विधानसभा के लिए रवाना होंगे, दोपहर 2.15 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे जहां स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे, कांग्रेस स्टार प्रचारक सिद्धू कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडेय के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने के साथ ही आमसभा से शैलेश पांडेय को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए अपील करेंगे, उसके बाद दोपहर 3 बजे बिलासपुर से पाटन विधानसभा के लिए रवाना होंगे, जहां दोपहर 3.45 बजे पाटन में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे, शाम 4.30 बजे पाटन से रायपुर के लिये रवाना होंगे, जहां शाम 5 बजे रायपुर में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp