LIVE UPDATE

कांग्रेस की सरकार बनने के बाद आज पहली बार छत्तीसगढ़ आ रहे राहुल गांधी, आभार रैली में होंगे शामिल, किसानों को बाटेंगे ऋणमुक्त पत्र….तीन घंटे रहेंगे राजधानी में, देखिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनने के बाद किसानों के प्रति आभार देने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ आ रहे हैं | इस दौरान वे राजधानी के नया रायपुर राज्योत्सव स्थल में किसानों को संबोधित करने के साथ ही उन्हें ऋणमुक्त पत्र प्रदान करेंगे |

बता दें कि छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनाने में किसानों के योगदान के प्रति आभार व्यक्त करने आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी छत्तीसगढ़ आ रहे है | इस दौरान वे किसानों का आभार व्यक्त करने के साथ ही किसानों को बोनस पत्र और ऋणपत्र बाटेंगे | राहुल गांधी करीब तीन घंटे छत्तीसगढ़ में रहेंगे |

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी नियमित विमान से दोपहर 2.50 बजे माना विमान तल पहुंचेंगे । इसके बाद वे वहा हेलीकॉपटर से नया रायपुर में उपरवारा के पास आडोटोरियम में एक स्वयंसेवी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे |

कार से करीब 3.45 बजे नया रायपुर में राज्योत्सव मैदान में आयोजित आभार किसान रैली के नाम से आयोजित कार्यक्रम में भाग ​लेंगे। कार्यक्रम को सम्बोधित करने के बाद राहुल गांधी करीब 5.15 माना विमान तल पहुंचेंगे और नियमित विमान से वापस नई दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए नया रायपुर में भव्य मंच बनाया गया है, इसके साथ ही सुरक्षा के भी कड़ी व्यवस्था की गई है | ख़राब मौसम के चलते तीन वाटरप्रूफ डोम बनाया गया है, जिसमें 1 लाख लोग बैठ सकेंगे | इसके साथ ही सभा स्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है | सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के अलावा एसपीजी की टीम पूरे मामले की निगरानी करेंगे | वही सभा स्थल में बिना पास के एंट्री नहीं दी जाएगी |

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *