Trending

ईडी ब्रेकिंग : ED ने अटैच की 122 करोड़ की संपत्ति, छत्तीसगढ़ के IAS, अनबर ढेबर व त्रिपाठी सहित अन्य के करीब 122 करोड़ की संपत्ति अटैच


छत्तीसगढ़ में दो हजार करोड़ रुपए के कथित शराब घोटाले की जांच कर रही ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने इंडियन टेलीकॉम सर्विस के अफसर और आबकारी विभाग के स्पेशल सेक्रेटरी अरुण पति (एपी) त्रिपाठी व कारोबारी अनवर ढेबर सहित अन्य की 121.87 करोड़ की संपत्ति अटैच कर ली है. इस मामले में अब तक 180 करोड़ की संपत्ति अटैच की जा चुकी है.

बता दें कि एपी त्रिपाठी अभी ईडी की रिमांड में हैं, जबकि अनवर ढेबर को स्पेशल कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. त्रिपाठी के अलावा त्रिलोक सिंह ढिल्लन भी ईडी की रिमांड में है. दोनों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp