भाजपाध्यक्ष अमित शाह और CM रमन सिंह का आज “मेगा रोड-शो”!….तीन विधानसभा क्षेत्रों में लेंगे चुनावी सभा, भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में बनाएंगे माहौल


छत्तीसगढ़ के दूसरे चरण का चुनावी प्रचार प्रसार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है, प्रचार प्रसार थमने में महज 24 घंटे का ही समय बच गया है, ऐसे में राजनीतिक पार्टियां अपने प्रचार प्रसार का अभियान तेज़ कर दिए हैं | बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज शनिवार को रायपुर में बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए विशाल रोड शो करेंगे, उनके साथ मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह भी मौजूद रहेंगे, मिली जानकरी के अनुसार अमित शाह का रोड शो शाम 5 बजे से शुरू होकर रात 10 बजे तक चलेगी, इस दौरान यह रोड शो शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरते हुए रायपुर उत्तर, रायपुर दक्षिण और रायपुर पश्चिम विधानसभा से होकर गुजरेगी, इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह तीनों विधानसभा में पार्टी उम्मीदवार के लिए वोट मांगेंगे |

मिली जानकारी के बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का रोड शो शाम पांच बजे बीजेपी कार्यालय एकात्म परिसर से निकलेगी जो नवभारत प्रेस के सामने से होकर मौदहापारा, फाफाडीह चैक, पीली बिल्डिंग, ओम काॅम्प्लैक्स, पैराडाइज होटल, श्रीनगर, हनुमान मंदिर, गुढ़ियारी पड़ाव, शुक्रवारी बाजार, रामनगर मोड़, तेलघानी नाका, राठौर चैक, रामसागर पारा, जवाहर नगर, ललिता चैक यशवंत गौर चैक, सत्तीबाजार, सदर बाजार, मालवीय रोड होकर जयस्तंभ चैक पर शाम सात बजे पहुंचेंगे। इस रोड शो में रायपुर विधानसभा के प्रत्याशी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp