Trending

अनियंत्रित होकर पलटी विधायक रंजना साहू की गाड़ी, जा रहे थे शादी समारो​ह में शामिल होने


जिले के मैनपुर इलाके से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। खबर है कि विधायक रंजना साहू की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में रंजना साहू घायल हो गई, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान उनके पति डिपेंद्र साहू भी कार में मौजूद थे। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार विधायक रंजना साहू अपने पति के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए धमतरी से देवभोग जा रहीं थी। इसी दौरान कोदामाली गांव पास उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पलट गई। हालांकि हादसे में रंजना साहू को मामूली चोट आई है और उनका उपचार मैनपुर अस्पताल में जारी है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp