बिग ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में कोरोना से पहली मौत, भिलाई में मृतक मजदूर निकला कोरोना पॉजिटिव, दो दिन पहले हुई थी मौत….स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव ने ट्वीट कर दी जानकारी



छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चरोदा में एक मृतक मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। मजदूर की दो दिन पहले चरोदा में मौत हुई थी। मृतक मजदूर की अचानक तबियत बिगड़ी थी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई, मौत के बाद मृतक मजदूर का सैंपल लिया गया था। हालाँकि मजदुर छत्तीसगढ़ का निवासी नहीं है , लेकिन कोरोना पॉजीटिव मजदुर की मौत छत्तीसगढ़ में ही हुई है | मजदूर कोरोना पॉजीटिव था इसकी पुष्टि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर की |

बताया जा रहा है कि मजदूर बस में सवार होकर मुंबई से पश्चिम बंगाल जा रहा था, इसी दौरान दुर्ग जिले के भिलाई 3-चरौदा में मजदूर की तबियत बिगड़ने पर उसे बस से उतार कर जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था, मृतक का सैंपल ले कर जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को पॉजीटिव आई |

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मृतक के साथ उसके परिजन भी जा रहे थे, इन सभी को क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है. सभी का आरटी-पीसीआर सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है |

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp