इलेक्शन मोड में आई कांग्रेस, आज पुरे दिन मैराथन बैठक के बाद कल भी कई बैठकें!….पुनिया समन्वय समिति, चुनाव अभियान समिति और चुनाव प्रचार समिति की लेंगे बैठक, फिर जिला प्रभारियों, जिला कांग्रेस अध्यक्षों और समन्वयकों से होंगे रूबरू


चुनाव नजदीक आते आते अब राजनीतिक पार्टियां भी इलेक्शन मोड में आने लगी है | छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की तीनों समितियों की बैठक आज राजीव भवन में लगातार एक के बाद एक हुई, जिसके बाद अब कल भी कई बैठकें होगी | कल सुबह 11 बजे से मैराथन बैठक की शुरुवात होगी, पीएल पुनिया पहली समन्वय समिति, चुनाव अभियान समिति और चुनाव प्रचार समिति की बैठक लेंगे, जिसके बाद जिला प्रभारियों, जिला कांग्रेस अध्यक्षों और समन्वयकों की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे |

कांग्रेस चुनाव अभियान समिति की आज बैठक में प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविंद्र चौबे, कांग्रेस विधायक दल के उप नेता प्रतिपक्ष कवासी लखमा, पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर, राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल उइके, आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज मंडावी, आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत भगत, पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ला, पूर्व मंत्री गुरू कुमार रूद्र, विधायक देहुती कर्मा, विधायक लखेश्वर बघेल, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी नेताम, पूर्व मंत्री रामपुकार सिंह, पूर्व मंत्री गंगा पोटाई, संचार विभाग सदस्य किरणमयी नायक उपस्थित थे।

प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति की बैठक में प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री मो. अकबर, विधायक जयसिंह अग्रवाल, रायपुर महापौर प्रमोद दुबे, भिलाई महापौर देवेंद्र यादव, कांग्रेस नेता कसडोल के पूर्व विधायक राजकमल सिंघानिया, उपस्थित थे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया रविवार को सुबह 11 बजे राजीव भवन रायपुर में जिलों के प्रभारी प्रदेश पदाधिकारियों, जिला कांग्रेस अध्यक्षों एवं विधानसभा समन्वयकों की बैठक में शामिल होंगे । राजीव भवन की बैठक में भाग लेने के बाद दोपहर 2.50 बजे को ही इंडिगों की नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर से दिल्ली के लिये रवाना होंगे ।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविन्द्र चौबे, प्रदेश कांग्रेस के उप नेता प्रतिपक्ष कवासी लखमा, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्षद्वय डॉ. शिवकुमार डहरिया, रामदयाल उईके, तीनों ही बैठकों में मौजूद हुये। सभी बैठकों में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश महामंत्री राजेश तिवारी, प्रवक्ता शैलेश पांडेय विशेष रूप से उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp