Vishnu dev Sai : मुख्यमंत्री साय का जनदर्शन स्थगित, 25 जुलाई को सीएम हाउस में नहीं होगा जनदर्शन, ये है वजह
मुख्यमंत्री जनदर्शन कल 25 जुलाई गुरुवार को होने वाला जनदर्शन स्थगित किया गया है, बता दें कि छत्तीसगढ़ में चल रहे मानसून विधानसभा सत्र के चलते मुख्यमंत्री निवास में होने वाली जनदर्शन को स्थगित किया गया है।
मुख्यमंत्री निवास में हर गुरुवार को जनदर्शन आयोजित की जाती है,इस दौरान मुख्यमंत्री दूर-दूर से आये प्रदेश के जनता से मिलते हैं और उनके समक्ष अपनी शिकायतें रखती है। जनदर्शन में ज्यादातर मामले आवेदन आर्थिक सहायता, चिकित्सा सहायता, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन, राजस्व विभाग से संबंधित होते है, जिनका मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समस्या सुनकर तत्काल निराकरण करते हैं ।
जनदर्शन कार्यक्रम में प्रदेश का नागरिक हर गुरुवार को सी.एम हाउस आता है| मुख्यमंत्री जनता से मिलते हैं और जनता उनके समक्ष अपनी शिकायतें रखती है। इन शिकायतों की प्रभावी निगरानी और निवारण के लिए जनदर्शन की पूरी प्रक्रिया कम्प्यूटरीकृत है। जनता के लिए समय-समय पर जिलों में जनदर्शन कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।