LIVE UPDATE

Vikas Tiwari Jail : छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी को जेल : NSUI प्रभारी महामंत्री, सचिव भेजे गए जेल, निजी स्कूल प्रबंधन ने दर्ज कराई थी FIR

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी, NSUI के प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल और प्रदेश सचिव कुणाल दुबे तीनों को एक दिन की रिमांड पर जेल भेजा गया है। कृष्णा किड्स स्कूल प्रबंधन ने इन नेताओं पर स्कूल के अंदर जबरदस्ती घुसकर संस्था के खिलाफ नारेबाजी और स्टाफ के साथ गाली-गलौज की थी.

इस मामले में पुलिस ने हेमंत और कुणाल को उनके घर से गिरफ्तार किया है, वहीं विकास ने गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में जाकर सरेंडर किया। पुलिस ने तीनों नेताओं की 14 दिन की न्यायिक रिमांड मांगी थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है। इधर बताया जा रहा है कि तीनों नेताओं ने अपनी जमानत के लिए अर्जी लगा दी है, जिस पर बुधवार को सुनवाई है। जमानत पर आज सुनवाईः पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोर्ट में पेश कर तीनों नेताओं को 14 दिन के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। इधर तीनों नेताओं की ओर से वकील ने उनकी जमानत के लिए अर्जी भी लगा दी है, जिस पर बुधवार को सुनवाई होनी है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में अवैध खनिज उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 2 पोकलेन, 1 जेसीबी मशीन सहित 20 वाहन जब्त
बिलासपुर में अवैध खनिज उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 2 पोकलेन, 1 जेसीबी मशीन सहित 20 वाहन जब्त
May 20, 2026
बिलासपुर, 20 मई 2026/ कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश एवं उप संचालक खनिज के मार्गदर्शन में जिले में अवैध खनिज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

14 दिन की न्यायिक रिमांड को मंजूरी

राजेंद्र नगर सीएसपी राजेश देवांगन ने बताया कि, अरेस्ट के बाद तीनों नेताओं को कोर्ट में पेश कर 14 दिन के लिए न्यायिक रिमांड मांगा गया था, जिसे मंजूरी मिल गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
PMModi: विदेश दौरे से लौटने के बाद आज होगी हाई-लेवल बैठक, सभी मंत्रियों को दिल्ली में रहने का आदेश, सुरक्षा से लेकर महंगाई तक कई मुद्दों पर होगा मंथन
PMModi: विदेश दौरे से लौटने के बाद आज होगी हाई-लेवल बैठक, सभी मंत्रियों को दिल्ली में रहने का आदेश, सुरक्षा से लेकर महंगाई तक कई मुद्दों पर होगा मंथन
May 21, 2026
नई दिल्ली, 21 मई 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश दौरे से लौटने के बाद गुरुवार को एक अहम बैठक करने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानें पूरा मामला
ये पूरा मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है, जहां 6 जून को एक निजी स्कूल की शिकायत पर कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. स्कूल प्रबंधन का आरोप है कि विकास तिवारी, हेमंत पाल और कुणाल दुबे कुछ दिन पहले स्कूल आए थे और उनके साथ गाली-गलौज की थी. राजेंद्र नगर पुलिस ने इस मामले में धारा 452, 294, 34 के तहत मामला दर्ज किया था. राजेंद्र नगर स्थित कृष्णा किड्स एकेडमी के एडमिनिस्ट्रेटर के अनुसार 6 जून की दोपहर कांग्रेस नेता विकास तिवारी, एनएसयूआई नेता कुणाल दुबे और हेमंत पाल जबरन स्कूल परिसर में घुस आए और संस्थान के नाम पर नारेबाजी करने लगे. इसके बाद उन्होंने स्टाफ के साथ गाली-गलौज की थी.

ये खबर भी पढ़ें…
CG- बोर्ड पेपर लीक में बुड़ा खुलासा; WhatsApp पर 3000-3000 रुपये में बिक रहा था प्रश्नपत्र, चैट और बैंक ट्रांजेक्शन से खुलासा
CG- बोर्ड पेपर लीक में बुड़ा खुलासा; WhatsApp पर 3000-3000 रुपये में बिक रहा था प्रश्नपत्र, चैट और बैंक ट्रांजेक्शन से खुलासा
May 21, 2026
रायपुर, 21 मई 2026। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 12वीं हिंदी परीक्षा में पेपर लीक मामले का पुलिस ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles